ad

हिंदी पखवाड़े के समापन पर नगर के प्रमुख साहित्यकार सम्मानित


हिंदी पखवाड़े के समापन पर नगर के प्रमुख साहित्यकार सम्मानित

 बरेली। इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इन स्मॉल स्केल-डिप्लोमा कोर्सेज, रामपुर बाग के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़े के समापन पर सरस काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय अग्रसेन पार्क के पास, रामपुर बाग में किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त संयोजन संस्थान के प्रबंधक देवेंद्र रावत एवं संगीतज्ञ प्रदीप रावत ने किया। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ 'धीर' ने की। मुख्य अतिथि साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा रहे जबकि विशिष्ट अतिथिगण के रूप में नवगीतकार रमेश गौतम साहित्यकार ज्ञान देवी सत्यम् ,वरिष्ठ कवयित्री शिव रक्षा पांडेय  एवं अरविंद आचार्य  उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ मुकेश मीत ने किया। 
           कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं वाणी वंदना से हुआ। मां शारदे की वंदना बाल कलाकार आरोही रावत ने प्रस्तुत की।
            प्रथम सत्र में हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर के प्रमुख कवियों एवं साहित्यकारों को 'हिंदी गौरव सम्मान' प्रदान किया गया। सम्मानित विभूतियों में रणधीर प्रसाद गौड़, सुरेश बाबू मिश्रा ,रमेश गौतम,  ज्ञान देवी सत्यम्, शिव रक्षा पांडेय,  अरविंद आचार्य ,राजबाला धैर्य, उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, दीपक मुखर्जी 'दीप', डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता, उमेश चंद्र गुप्ता, सचिन श्याम भारतीय, रामकुमार अफरोज, डॉ. मुकेश मीत, डॉ. प्रणव गौतम', रामकुमार कोली, डॉ दीपंकर गुप्त, राजकुमार अग्रवाल 'राज', मनोज दीक्षित 'टिंकू', बृजेंद्र अकिंचन, मनोज सक्सेना 'मनोज', डॉ. राजेश शर्मा 'ककरेली', हरिकांत मिश्र 'चातक' एवं मिलन कुमार 'मिलन' शामिल रहे सभी सम्मानित साहित्यकारों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र संस्थान के प्रबंधक देवेंद्र रावत, संगीत गुरु प्रदीप रावत एवं नीलिमा रावत द्वारा प्रदान किए गए।
       द्वितीय सत्र में हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयागराज से संबद्ध उक्त संस्थान से तीन वर्षीय डिप्लोमा करने वाले  साहित्यकारगण रोहित राकेश प्रदीप रावत, नीलिमा रावत, प्रियंका शर्मा,  गीतिमा तिवारी, राम ब्रज मौर्य, बृजेश कुमार मिश्रा एवं देवेंद्र रावत को 'साहित्य रत्न' की उपाधि मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रदान की गई।
        तृतीय सत्र में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हिंदी की महिमा का गुणगान किया और अपनी काव्य प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
         इस अवसर पर  नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  अंत में आभार  कार्य समिति के सदस्य उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने सभी के प्रति प्रकट किया। 

-उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट
 98379 44187 


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post