सिलीगुड़ी की अदिति गुप्ता ने जीते तीन खिताब : प्राइड मिसेज इंडिया में सेकंड रनर-अप के साथ बेस्ट इंट्रोडक्शन और मिसेज बेस्ट बंगाल का भी खिताब
सिलीगुड़ी । सिलीगुड़ी निवासी अदिति गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘डीके पेजेंट - प्राइड मिसेज इंडिया 2026’ में एक नहीं बल्कि तीन-तीन खिताब अपने नाम कर पूरे पश्चिम बंगाल का मान बढ़ाया है।
गत सप्ताह नई दिल्ली के होटल ताज विवांता, द्वारका में इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया था, जिसमें देश भर से चुनी गई चुनिंदा महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से लगभग 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से कड़े मुकाबलों के बाद केवल 75 फाइनलिस्टों का चयन किया गया था।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की प्रतिभाशाली फाइनलिस्टों को पछाड़कर सिलीगुड़ी की बेटी अदिति गुप्ता ने *PRIDE MRS INDIA 2026 (2nd Runner Up G-2)* का मुख्य खिताब जीता, साथ ही उन्हें *'MRS. WEST BENGAL'* और *'BEST INTRODUCTION'* के दो विशेष खिताबों से भी सम्मानित किया गया।
उनकी इस उपलब्धि से पूरे उत्तर बंगाल क्षेत्र और सिलीगुड़ी में हर्ष का माहौल है। अदिति ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार के प्यार, विश्वास और आशीर्वाद को दिया है।
अपनी जीत के बारे में अदिति ने कहा कि वह भविष्य में भी सिलीगुड़ी और पश्चिम बंगाल का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करने के लिए प्रयास करती रहेंगी।
Tags:
समाचार
