ad

राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर इटारसी में विशेष करियर काउसिंलिंग सत्र आयोजित हुआ


राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर इटारसी में विशेष करियर काउसिंलिंग सत्र आयोजित हुआ

इटारसी। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सेठ लखमीचंद गोठी धर्मशाला ट्रस्ट इटारसी द्वारा स्थापित बाबू प्रवास स्मृति कक्ष में आज महात्मा गांधी की जन्मदिवस पर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया और 14  वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थीयों के लिये   अनूठा आयोजन विशेष करियर काऊसिंलिंग सत्र का आयोजन धर्मशाला परिसर में आयोजित किया गया l जिसने शहर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया और अपनी जिज्ञासा हल कीl मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। अतिथि वक्ता सुधीर कोचर, डाक्टर राजीव अग्रवाल जी को स्मृति चिन्ह भेंट सुधीर, सुनील, दिनेश गोठी। द्वारा प्रदान किए गये। शिक्षण संस्थाओं में जीनियस प्लानेट स्कूल, नालंदा 
स्कूल,रेनबो, ग्रीन मान्टेसरी, गुरु नानक पब्लिक स्कूल ,वर्धमान स्कूल आदि के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
जिसके मुख्य वक्ता मुख्यमंत्री के उपसचिव श्री सुधीर जी कोचर (IAS) और डॉक्टर राजीव अग्रवाल थेl
 श्री कोचर ने बच्चों को करियर के बारे में बताया एवम् बच्चों के भविष्य को लेकर पूछें गये प्रश्नों के उदाहरण देकर जबाब भी दियेl
श्री अग्रवाल ने बच्चों को अनेक उदाहरण देकर जिज्ञासा शांत की एवम् उद्योगों के बारे में भी बताया l
           इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा, विशेष अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चोरे, डॉक्टर पांडेय एवम् डॉक्टर उप्पल थे l
कार्यक्रम के सर्वप्रथम बाबू की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यापर्ण किया गया।समिति सदस्यों द्वारा मंचासीन अतिथियों का सूत की माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर स्वागत उदबोधन देते हुये कार्यक्रम के संयोजक सुधीर गोठी ने कहा कि गोठी धर्मशाला में बापू प्रवास स्मृति कक्ष बनाया गया है।जिसमे बापू के साहित्य संकलन में जिन विचारों को लिखा था उन्हें सँभालकर रखा गया है।प्रतिवर्ष उनकी जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।ताकि बापू के द्वारा कही गई बातों को लोगों तक कार्यक्रम के माध्यम से पहुँचाया जाये।
       नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चोरे ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना था कि शहर गांव  स्वच्छ रहे।  बापू के सपने को हमे साकार करना है।आप सभी से अनुरोध है कि शहर को गंदगी से मुक्त करने में हमारा सहयोग करे।
       इस अवसर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के लिये जितना भी कहा जाये वह कम है,क्योंकि उनके विचारों और बातों पर देश चल रहा है। गांधी जी ने स्वच्छता का सदेश दिया था। डॉक्टर शर्मा ने इस बार पुनः गोठी परिवार द्वारा जनहित में करोड़ों की भूमि को रोड पर से मंदिर को हटाने के लिये दी उसके लिए साधुवाद दिया और पूज्य बाबूजी समीरमल गोठी जी को याद किया lडॉक्टर पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी ने अपना पूरा जीवन ही देश के लिये समर्पित कर दिया था।उनके विचार और उनकी बातों की चर्चा विदेश ने भी की जाती है। इस अवसर पर  सुनील  गोठी, संजीव गोठी, हेमंत शुक्ला प्रदीप मालपानी  ,जम्मू सिंह उप्पल,दिनेश गोठी,नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चोरे, विनोद सीरिया, दिनेश थापक , अशोक मालवीय राजेन्द्र सिंह तोमर ,कमल दर्डा,पत्रकार अनिल मिहानी, अशोक  सक्सेना,दीपक अग्रवाल,  मिलिंद रोंघे, सुरेश रघुवंशी,राजकुमार,
अशोक जैन, मोहन झलिया ,अमल सरकार के साथ गणमान्य नागरिक एवम् पत्रकार उपस्थित थे।कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील बाजपेई एवं आभार प्रदर्शन विनीत चौकसे द्वारा किया गया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post