ad

झारखंड भोजपुरी विकास केंद्र ने सजाया माता का दरबार



झारखंड भोजपुरी विकास केंद्र ने सजाया माता का दरबार

राँची। झारखंड भोजपुरी विकास केंद्र, राँची के तत्वावधान में गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के अवसर पर ‘घर ही में माई के बुलाइब, कलशा बइठाइब’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। माँ दुर्गा के भजन-कीर्तन, देवी गीतों और आरती से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में राँची, पटना, जमशेदपुर और चंडीगढ़ के भोजपुरी भाषी साहित्यकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समाँ बाँधा।

निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता और पूनम वर्मा के संचालन में कार्यक्रम की शुरुआत जमशेदपुर की वीणा पांडेय ‘भारती’ की सरस्वती वंदना ‘अब चुनरी चढ़ाईं ज्ञानदायिनी के’ से हुई। संस्था के सचिव बिनोद सिंह गहरवार ने अतिथि कवि-कवयित्रियों का स्वागत किया। इसके बाद देवी गीतों और भजनों की रसधार प्रवाहित होने लगी, जिसमें श्रोता भावविभोर होते रहे।

चंडीगढ़ के हरेंद्र सिन्हा ने ‘उचरेला कागा आँगनवा हो, आज आइहें भवानी’ गीत से कार्यक्रम का भक्तिमय आगाज किया। जमशेदपुर की माधवी उपाध्याय ने ‘रुनझुन करत मैया अइली घर अंगना’, राँची की पुष्पा पांडेय ने ‘मैया के शोभेला कंगना हो’, डॉ. उर्मिला सिन्हा ने ‘नीमिया के डार मैया लावेली ढुलुहवा’, सविता गुप्ता ने ‘नव दिन पूजा पाठ में’ और रिम्मी वर्मा ने ‘जय बोले सब लोगवा मंगल गीत गाइब हो’ प्रस्तुत किया।

हिमकर श्याम ने ‘एक हाथ में बा कमल, दोसर में त्रिशूल’, अर्पणा सिंह ने ‘माँ तू दीपक बनऽ, हम बाती’, वीणा पांडेय ‘भारती’ ने ‘चुनरिया में शोभा तेरी मैया हमार हो’, पूनम वर्मा ने ‘जगदंबा घर में दियरा बार अइनी हे’ और बिनोद सिंह गहरवार ने ‘आहे रउए चरण में मइया, बसे हमरो प्राण हे’ गीत प्रस्तुत किया। निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव ने ‘होत पराते कोयलिया बनवा बोले’ तथा सरोज श्रीवास्तव ने ‘बाबा बैद्यनाथ हम आयल छी भिखरिया’ सुनाकर श्रोताओं की सराहना प्राप्त की।

अध्यक्षीय संबोधन में निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव ने दुर्गा सप्तशती के महत्त्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और उपस्थित सभी कवि-कवयित्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। डॉ. उर्मिला सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post