काव्य :
गीत
खिला खिला सा मन हो जाए
नई कल्पना वाले कविवर
नए चांदनी गीत सुनाओ ।
खिला खिला सा मन हो जाए
पलकों पर सपने धर जाओ
मादक छंदों से रस छलके
धड़कन में चंपा सी महके
गीतों की नव नई लहर पर
सोख हवा झूमो , लहराओ
नई कल्पना वाले...
सरगम पर लय के स्वर डोलें
शब्द शब्द में बुलबुल बोलें
सपनों की नीली पाँखों पर
स्वनिल,इंद्रधनुष धर जाओ
नई कल्पना वाले.,...
हवा फूल पर झूम रही हो
गुल को तितली चूम रही हो
रवि की नवल रश्मि में लिपटे
गीत जिन्दगी वाले गाओ
नई कल्पना वाले...
- अजय कुमार सिंह भदौरिया
भिंड मध्य प्रदेश
मोबाइल नंबर 9754354474
Tags:
काव्य
