ad

श्रीमती शोभा शर्मा को सारस्वत सम्मान मिलेगा


श्रीमती शोभा शर्मा को सारस्वत सम्मान मिलेगा

 छतरपुर ।  छतरपुर नगर से श्रीमती शोभा शर्मा, उपन्यासकार, कथाकार, संपादक, कवियत्री आकाशवाणी कलाकार को  *साहित्य सृजनकारी, मंच जबलपुर म.प्र.* की ओर से सारस्वत सम्मान दिया जा रहा है। ग्वालियर में व्यंग्यकार, कवि श्री महेंद्र भट्ट एवं कवियित्री उर्मि चक्रवर्ती की पुस्तक *प्रेमिल पंखुड़ियां*का विमोचन एवं पूरे म.प्र. व सुदूर सुनामधन्य विख्यात 51 साहित्यकारों के साथ आप भी *सारस्वत सम्मान* के लिए
चयनित हुईं है। संस्थापक/संयोजक होंगी वरिष्ठ साहित्यकार पूर्णिकाचार्य श्रीमती रजनी कटारे 'हेम' । कार्यक्रम 31 अक्टूबर 2026 को होगा।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post