"राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह" पर सेमिनार एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ
इटारसी। उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल एवं वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में *"राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह"* के अंतर्गत एक दिवसीय सेमिनार एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। परंपरा अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम में जिला वन अधिकारी श्री गौरव शर्मा तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री अभिषेक शर्मा, नर्मदापुरम उपस्थित रहे।
वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्धन में जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा छात्राओं में वन्यजीवन के प्रति रुचि एवं अपनत्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से महाविद्यालय में पोस्टर, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता एवं पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित संदेशों को रचनात्मक माध्यम से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की *प्राचार्य डॉ. हरप्रीत रंधावा* ने कहा कि वन्यजीव एवं प्राकृतिक पर्यावरण मानव जीवन के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने छात्राओं से वन एवं वन्यजीव संरक्षण का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।
*श्री गौरव शर्मा* ने कहा कि वन एवं वन्यजीव हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं से जैव विविधता की रक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की अपील की। *श्री अभिषेक शर्मा* ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। युवाओं एवं विद्यार्थियों में प्रकृति तथा वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करके संरक्षण के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। *कार्यक्रम समन्वयक एवं प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. संजय आर्य* ने इस वर्ष की थीम "जुड़े आवास, वन्य जीवन का विकास" बताते हुए कहा की वन्यजीवों को बचाना है तो सिर्फ एक जंगल को नहीं, बल्कि जंगलों को आपस में जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि वन्यजीवन के प्रति जनसामान्य में रुचि एवं अपनत्व की भावना विकसित करना चाहिए जिससे वन्यजीव, जैव विविधता एवं पर्यावरण सुरक्षित रह सके।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को वन्यजीव संरक्षण पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।
*पोस्टर प्रतियोगिता* में प्रथम कु. मिताक्षरा काकोड़िया एवं कु. मलायशा खान, द्वितीय कु. राखी कामले, तृतीय स्थान संजना अहिरवार एवं कु. क्रिस्टीना सवाल्दे ने प्राप्त किया।
*निबंध प्रतियोगिता में* प्रथम कु. रितु साहू, द्वितीय कु. क्षमा पुरनकर एवं तृतीय स्थान कु. अनुष्का राजभर ने प्राप्त किया।
*रंगोली प्रतियोगिता में* प्रथम कु. दुर्गा प्रजापति, द्वितीय कु. अंजली मीणा एवं तृतीय स्थान कु..........ने प्राप्त किया। *सांत्वना पुरस्कार* कु. प्रियांशी चंदेले एवं कु. तनीषा वर्मा को दिया गया।
इसके पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी जागरूकता एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की।
प्राचार्य
डॉ. हरप्रीत रंधावा
Tags:
समाचार
