ad

मुस्कान के बच्चों के बीच पहुंचे सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी



मुस्कान के बच्चों के बीच पहुंचे सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी

सेवा संकल्प अभियान में बच्चों को मिले स्कूल बैग व उपहार, स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ; संस्था के सेवा कार्यों को सराहा

इटारसी। सामाजिक न्याय विभाग एवं नगर पालिका परिषद इटारसी के ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ एवं ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के तहत जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मुस्कान संस्था पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत मुस्कान बालिका गृह की बालिकाओं के स्वागत गीत से हुई।

अतिथियों के आगमन पर कुसुम मालपानी स्कूल की छात्राओं ने स्कूल बैंड की प्रस्तुति के साथ स्वागत किया, वहीं उम्मीद दिव्यांग केंद्र के सदस्यों ने भी अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया।

मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुस्कान संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, संरक्षण और बेहतर भविष्य के लिए सामाजिक सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प की भावना जरूरतमंद तक सहयोग पहुंचने से ही सार्थक होती है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने संस्था द्वारा लंबे समय से किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए बच्चों की शिक्षा, संरक्षण और पुनर्वास के क्षेत्र में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

एडीएम राजेश शुक्ला ने प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के समन्वय पर जोर देते हुए मुस्कान संस्था के प्रयासों की सराहना की। एसडीएम निलेश मिश्रा ने भी संस्था के सेवा कार्यों को सराहा तथा बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका इटारसी अध्यक्ष पंकज चौरे, नगर पालिका नर्मदापुरम अध्यक्ष नीतू यादव, सामाजिक न्याय विभाग की डिप्टी कलेक्टर सीमा बडोले, भाजपा जिला महामंत्री ज्योति चौरे, मुकेश मीणा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी संजय जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुस्कान संस्था में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने संस्था के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया।

स्कूल बैग सहित अनेक उपहार दिए

जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्चों को स्कूल बैग सहित विभिन्न उपयोगी उपहार प्रदान किए। अतिथियों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनकी शिक्षा, दिनचर्या एवं संस्था में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

सेवा सहयोगियों का सम्मान

इस अवसर पर मुस्कान संस्था के कार्यों में निरंतर सहयोग देने वाले डॉ. रविंद्र गुप्ता, डॉ. अनुकृति मौलसरिया, रोहिणी मजूमदार, महेश चौकसे एवं गीतांजलि चौरसिया का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सुनील बाजपेयी ने किया तथा स्वागत उद्बोधन अंशिका सिंह ने दिया। कार्यक्रम के समापन पर मुस्कान संस्था के संचालक मनीष ठाकुर ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकीय टीम एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post