काव्य :
आइना सच बोलता है
आइना आजकल दुखी दिखाई देता है...
लगता है आइने की उम्र हो गई है...
पहले सर के काले केश दिखाता था...
आजकल सर के बालों की सफेदी दिखाता है...
पहले स्वच्छ चेहरा दिखाता था...
आजकल चेहरे पर झुरियां दिखाता है...
सफेद दांतों की संरचना दिखाता था...
आजकल खोये हुए दांतों की संरचना दिखाता है...
पहले तना हुआ खड़ा दिखता था...
आजकल कमर से झुका हुआ दिखाता है...
रहा ना गया मुझे से, मैं ने पूछा...
क्या हुआ है तुझे आखिर...?
सालों से देखते आ रहा हूं...
कैसा यह बर्ताव है तुम्हारा...
आइने ने कहा...
तो क्या मैं बोल नहीं सकता...
दिखा तो रहा हूं तुम्हें...
हालांकि मैं बोलना चाहता हूं...
मेरी उम्र नहीं हुई है...
मैं अब भी जवान हूं...
बस तुम्हें बुढा दिखा रहा हूं...!
- अच्युत उमर्जी
पुणे महाराष्ट्र
Tags:
काव्य
