ad

स्पीक मैके का क्षैत्रिय अधिवेशन खानदेश जलगांव में सम्पन्न



स्पीक मैके का क्षैत्रिय अधिवेशन खानदेश जलगांव में सम्पन्न

जलगांव/मंदसौर। भारतीय संस्कृति, शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं कला को देश के कौने- कौने में तक स्कूली बच्चों के बीच पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध अंतरराष्ट्रीय संस्था स्पीक मैके का शरद ऋतु क्षैत्रिय अधिवेशन खानदेश जलगांव महाराष्ट्र में सम्पन्न हुआ करीब पांच राज्यों से आए चार सौ विद्यार्थियों ने इस अधिवेशन में भाग लेकर न सिर्फ शास्त्रीय संगीत नृत्य एवं कला पर आधारित कार्यक्रमों का आनंद लिया बल्कि विख्यात गुरुओं से गहन प्रशिक्षण लेकर भविष्य की राह भी सुनिश्चित की । आश्रम पद्धति के मुताबिक चलने वाले चार दिवसीय कार्यक्रमों में सुबह योग ,श्रमदान फिर अपनी चुनी गई विधा में सम्बंधित गुरुओं द्वारा प्रशिक्षण एवं सायंकाल विख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों को अभिभूत कर दिया। सात्विक भोजन ज़ीरो फूड़ वेस्टेज ज़ीरो डिस्पोजल और मोबाइल का निषेध इस आयोजन की विशेषता रही आयोजन के उद्घाटन सत्र में स्थानीय सांसद, जिला कलेक्टर तथा खानदेश एजुकेशन सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ स्पीक मैके की टीम मोजूद रही । स्पीक मैके मंदसौर चेप्टर से अजय डांगी और श्रीमती चन्दा डांगी ने सहभागिता की ।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post