ad

मां दुर्गा धाम मंदिर किशोर नगर में हो रही है सुंदर गरबो की प्रस्तुतियां



मां दुर्गा धाम मंदिर किशोर नगर में हो रही है सुंदर गरबो की प्रस्तुतियां

15 अक्टूबर को मनाया जाएगा 20 वां स्थापना दिवस

खंडवा। नगर के साथ ही जिले के ग्रामीण इलाकों में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्र के दौरान किशोर नगर एलआईजी स्थित मां दुर्गा धाम मंदिर में माता रानी की भक्ति का अद्भुत माहौल दिखाई दे रहा है। यह जानकारी देते हुए दुर्गाधाम महिला मंडल प्रवक्ता ज्योति निर्मल मंगवानी ने बताया कि प्रति रात्रि क्षेत्र की नन्ही मुन्नी बालिकाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सुंदर आकर्षक गरबो की प्रस्तुतियां दी जा रहीं है। पंडित श्याम सौरमंडल के वैदिक मत्रों के मध्य सुबह-शाम आरती के साथ विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। हर तरफ गूंजते जयकारे, रात्रि में पंडाल की भव्य सजावट और माता के नए-नए भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। किशोर नगर में मां दुर्गा की प्रतिमा 20 वर्षों पूर्व स्थापित की गई है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। यह उत्सव क्षेत्र में उत्साह और आस्था का संगम बन गया है, जहां हर कोई माता रानी की भक्ति में लीन दिखाई दे रहा है। वही पंचमी 15 अक्टूबर को मंदिर का 20 वां स्थापना दिवस महा काकड़ आरती एवं गगन भेदी आतिशबाजी के मध्य मनाया जाएगा। इस दौरान मंडल की बहनों द्वारा मां दुर्गा जी को चुनरी ओढ़ाई जाकर जागरण किया जाएगा। इस मोौके पर खंडवा के भजन गायक एवं अनेक कलाकारों द्वारा संगीतमय सुंदर भक्तिमय गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। आयोजन के दौरान महिला मंडल की नेहा कटारे, गिरजा राठौर, नीलम मेहरा, पंजिता गाठे, कमलाबाई यादव, खुशबू राठौर, नेहा मंगवानी, रंजीता महेंद्र चौहान, प्रीति महोदय, ज्योति मंगवानी, माधुरी सोनू लाड़, मीरा लाड़, झूमाबाई, जया खंडेल, भजन गायक दीपक तांबट एवं कौशल मेहरा, संजय पाठक, निर्मल मंगवानी, शिवम, राधेश्याम राठौर, श्री राठौर, शिवांश, शिवी लाड़, खुशी, महक नीरज, समर्थ, डिम्पी मेहरा, नेतिक खंडेल, मिली राठौर, सौम्य लाड़, अथर्व चौहान, एनी हैरी, मां दुर्गा धाम महिला मंडल की मातृशक्ति सहित क्षेत्रवासियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post