मां भुवनेश्वरी नव देवी दरबार पांडू खेड़ी में भक्तों की भारी भीड़
इटारसी । पथरोटा से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री रोड पर केवल एक किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पांडू खेड़ी स्थित है मुख्य मार्ग पर ही मां भुवनेश्वरी नव देवी दरबार की प्राण प्रतिष्ठा प्रतिवर्ष की जाती है बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में स्थापित नौ देवियों को प्रणाम करने आते हैं। प्रतिवर्ष पंचमी से नवमी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं जिसमें गरबा डांडिया एवं बच्चों के एकल और समुह नृत्य किए जाते हैं एवं पुरस्कार वितरण होते हैं। समिति के अध्यक्ष मदन केवट ने बताया कि इस वर्ष महा आरती 15 अक्टूबर को रात्रि 8:00 बजे होगी जिसमें क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विजयपाल सिंह एवं उनके साथी महा आरती में उपस्थित रहेंगे समिति के सदस्य अंकित रावत योगीराज पटेल श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में नौ देवी दरबार के दर्शन करने ग्राम पांडू खेड़ी पहुंचे आज के युग में जब एक प्रतिमा बैठने में बड़ा खर्चा आता है जब छोटे से गांव में नौ देवी दरबार लगाना कितना कठिन होता होगा अंदाज लगाया जा सकता है निश्चित मां भुवनेश्वरी नौ देवी दरबार समिति बधाई की पात्र है।
Tags:
समाचार
