ad

संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत इटारसी में पूर्व सैनिक एवं वीरांगना सम्मान कार्यक्रम संपन्न



संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत इटारसी में पूर्व सैनिक एवं वीरांगना सम्मान कार्यक्रम संपन्न

देश की रक्षा में समर्पित पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं का सम्मान कर व्यक्त किया राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता का भाव

नर्मदापुरम/इटारसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत पूर्व सैनिक एवं वीरांगना सम्मान सेवा कार्यक्रम का आयोजन पुरानी इटारसी स्थित मिलन मैरिज हॉल में गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश की सीमाओं की रक्षा तथा राष्ट्र की सुरक्षा में अपना अमूल्य योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं का सम्मान कर उनके अदम्य साहस, त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के योग आयोग के अध्यक्ष माननीय डॉ. राघवेंद्र शर्मा जी उपस्थित रहे। साथ ही नर्मदापुरम जिला प्रभारी माननीय श्री अलकेश आर्य जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा जी, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला जी एवं कार्यक्रम प्रभारी तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्री निर्मल राजपूत जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक श्री हेमकरण सराठे, श्री अवधेश बादोलिया, स्कॉटन कमांडर ASO श्री विजय सिंह चौहान, श्री निरंजन वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश गौर, नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव जी, जिला महामंत्री श्रीमती ज्योति चौरे, मुकेश चंद्र मैना, जितेंद्र चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मयंक मेहतो, श्री गजेंद्र चौहान, श्री राहुल ठाकुर सहित अनेक पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं के योगदान को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया गया। वक्ताओं ने राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता और गौरव की रक्षा में सैनिकों के अतुलनीय योगदान को प्रेरणादायी बताया। सैनिकों का त्याग और उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

संकल्प सेवा अभियान का यह आयोजन राष्ट्र के रक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त करने वाला रहा।

पूर्व सैनिकों का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post