मानस लीग प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण संपन्न
इटारसी । श्री प्रेम शंकर दुबे पत्रकार भवन में इटारसी संस्करण के प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण किए गए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके पालक गण मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऋषिकुल विद्यालय के अध्यक्ष पूर्व विधायक पंडित गिरजा शंकर शर्मा थे अध्यक्षता नगर पालिका परिषद इटारसी के अध्यक्ष पंकज चोरे ने की। विशेष अतिथि के रूप में रामचरितमानस के ज्ञाता मालवीय मौजूद थे। मुख्य अतिथि पंडित गिरजा शंकर शर्मा ने ऋषिकुल विद्यालय नर्मदापुरम के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्राओं को बधाई दी एवं कार्यक्रम में मौजूद उनके माता-पिता एवं पालकों को भी धन्यवाद। पंडित शर्मा ने कहा कि श्री रामचरितमानस की चौपाइयां प्रतिदिन घर में पढ़ना चाहिए। और बच्चों को भी पढ़ाना चाहिए। मानस लीग प्रतियोगिता के जिला समन्वयक वैभव शर्मा ने दसवें वर्ष में आयोजित प्रतियोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी एवं इटारसी संस्करण के सयोजक प्रमोद पगारे, भूपेंद्र विष्वकर्मा ,रिषभ दुबे, घनश्याम तिवारी, सुनील दुबे का आभार व्यक्त किया उन्होंने सभी छात्रों को बधाई दी एवं पलकों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष पंकज छोरे ने प्रतियोगिता मैं भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी । कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र विश्वकर्मा ने किया । कार्यक्रम में प्रथम मुख्य पुरस्कार जिसकी राशि दस हजार थी क्रमशः-जया पांडे कन्या महाविद्यालय, इटारसी, शालिनी सिंह सिसोदिया शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिछुआ, योगिता तिवारी कुसुम मालपानी विद्यालय ने प्राप्त किया।
द्वितीय मुख्य पुरस्कार जिसकी राशि पांच हजार थी क्रमशः नैतिक पाल वर्तमान स्कूल इटारसी , घनिष्का अग्रवाल नालंदा, इटारसी स्कूल ने प्राप्त किया , तृतीय मुख्य पुरस्कार जिसकी राशि तीन हजार रु थी क्रमशः समीक्षा पांडे कन्या महाविद्यालय इटारसी, खुशी शर्मा एमजीएम कॉलेज इटारसी ने प्राप्त किया।
साथ तहसीलवार पुरस्कार जिसकी पुरस्कार राशि क्रमशः एक हजार ₹ सात सौ व ₹पांच थी उनके विजेता इटारसी शहर में प्रथम मुख्य पुरस्कार के विजेता आराध्या जीनियस प्लेनेट स्कूल इटारसी , द्वितीय पुरस्कार के विजेता वेदांश मालवीय सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल इटारसी तथा तीसरा स्थान आराधना राजावत गुरुकुल इटारसी ने प्राप्त किया। इटारसी तहसील में प्रथम स्थान अंशिका मोदी जीनियस प्लेनेट स्कूल इटारसी, द्वितीय स्थान तेजस्व नामदेव सेंट जोसेफ स्कूल इटारसी, तीसरा स्थान अनमोल चिमनियां टैगोर स्कूल इटारसी ने प्राप्त किया। तथा बाबई तहसील में प्रथम स्थान गर्वित चौहान सेमी रिटर्न स्कूल बाबई, द्वितीय स्थान समर्थ चौहान किड्स क्लब स्कूल बाबई तथा तृतीय स्थान समर्थ चोरे संदीपनी विद्यालय पवार खेड़ा ने प्राप्त किया।
नर्मदापुरम जिले के सभी स्कूलों में लगभग दस हजार पुस्तिकाएं वितरित की गयी। जिसमें से लगभग सात हजार पांच भरी हुई पुस्तक ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय, नर्मदापुरम को प्राप्त हुई। इटारसी में कुल चार हजार छात्र-छात्राओं में से अस्सी बच्चों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था । साक्षात्कार में उपस्थित हुए कुल पेंसठ बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

Tags:
समाचार