ad

कवि पटेल की प्रेरक कविताओं से हाल तालियों से गुंजायमान हुआ



कवि पटेल की प्रेरक कविताओं से हाल तालियों से गुंजायमान हुआ

इटारसी । मध्य प्रदेश की 70 वीं स्थापना दिवस के अवसर पर आशा महेंद्र शुक्ल कन्या छात्रावास धुरपन में छात्राओं के मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। 
कार्यक्रम का आयोजन सेवा भारती संस्थान के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सीपी ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राजकुमार दुबे की मंच पर उपस्थिति रही। एकल काव्य पाठ प्रस्तुति के लिए राष्ट्रीय हास्य व्यंग्य  के कवि बीके पटेल  उपस्थिति हुए। 
सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ ।
सेवा भारती सदस्य मनोज राय ने स्वागत भाषण दिया।
छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।
विशिष्ट अतिथि दुबे एवं मुख्य अतिथि सुश्री ठाकुर ने अपने अपने संबोधन में छात्राओं को शिक्षा का महत्व समझा कर लगन से अध्ययन कर जीवन सफल बनाने की बात कही।
हास्य व्यंग्य के कवि बीके पटेल की कविताओं=देश है चमन बेटियों, देश को नमन बेटियो। जान गया इस बात को , अब तो सकल जहान,रोक ना कोई पाएगा, भारत का उत्थान। साइकिल पर भी कल तक जो चढ़ ना सकी, आसमान में ऊंची उड़ी बेटियां,चूड़ियों की तरह टूट जाती थी जों, आज दुश्मन से जमकर लड़ी बेटियां आदि कविताओं का छात्राओं ने भारी करतल ध्वनि से स्वागत किया।
आभार प्रदर्शन सेवा भारती सदस्य वीरेंद्र दीक्षित ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्या छात्रावास अधीक्षिका दीपा उईके एवं सह अधीक्षिका पूनम तोमर का सराहनीय योगदान रहा।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post