शिक्षक दुबे का चालीस वर्ष की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्ति गरिमामय कार्यक्रम सम्पन्न
इटारसी । शासकीय सिंधी प्राथमिक शाला के शिक्षक अखिलेश दुबे 40 वर्ष 4 माह 3 दिन की शासकीय शिक्षकीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत्ति हुए , उनके गरिमामय बिदाई कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक कल्याण संगठन जिला नर्मदा पुरम ने शाला में आयोजित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सीपी ठाकुर विशिष्ट अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंग राजपूत,लोक स्वास्थ्य सभापति राकेश जाधव, पूर्व प्राचार्य बीके पटेल जिला सर्व ब्राह्मण अध्यक्ष जितेंद्र ओझा, शिक्षक की 90 वर्षी मां कमलाबाई दुबे मंचासीन हुए।, कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल केंद्र प्राचार्य सतीश खल्को ने की।
सरस्वती पूजन एवं वंदना के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ।
स्वागत उद्बोधन आनंद दुबे ने दिया।
अभिनंदन पत्र का वाचन संगठन के सह सचिव घनश्याम शर्मा ने किया।
शिक्षक कल्याण संगठन के सदस्यों एवं मंचासीन अतिथि गणों ने सेवा निवृत्त हो रहे शिक्षक दुबे को पुष्प हार, शाल,श्रीफल, अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मंचासीन अतिथि गणों ने अपने अपने उद्बोधन में अखिलेश दुबे के शिक्षा के प्रति समर्पण एवं निष्ठा भाव की भरपूर सराहना की।
शिक्षक दुबे ने शाला भवन के लिए एक सीलिंग फैन प्राचार्य सतीश खल्को को भेंट किया। शिक्षक कल्याण संगठन ने शाला में अध्यनरत छात्र छात्राओं को स्टेशनरी का वितरण किया।
आभार प्रदर्शन अशोक मालवीय द्वारा किया गया
इस अवसर पर शिक्षक कल्याण के संगठन के सदस्यों, शाला के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं परिजनों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।
.jpg)