ad

कल मनेगा भव्य श्रीराम जन्म महोत्सव, दोपहर 12 बजे होगा रामलला का जन्म


 कल मनेगा भव्य श्रीराम जन्म महोत्सव, दोपहर 12 बजे होगा रामलला का जन्म

रावण के अधर्म पर, श्री राम के धर्म की हुए जीत: साध्वी नीलम गायत्री

श्रीराम जन्ममहोत्सव अंतर्गत श्रीराम कथा का अष्टम दिवस

इटारसी। मनुष्य सोचता है कि उसने दर्जनों दान, धर्म, पुण्य और सत्कर्म करके जीवन में सब कुछ हासिल कर लिया है। इन सत्कर्मों को वह अपनी ढाल समझकर यह धारणा बना लेता है कि अगर में कुछ अधर्म या पाप करूंगा तो ईश्वर उसे माफ कर देंगे। जिससे मेरे पाप पुण्य का संतुलन बना रहेगा और मुझे पाप का फल नहीं भोगना पड़ेगा। ऐसी ही बातों का अहंकार लंका के राजा रावण को भी हो गया था। प्रकांड पंडित, शिव भक्त, लंका का साम्राज्य, चारो लोक जीतने वाले रावण को यह अहंकार हो गया था कि वह एक स्त्री का हरण करके आसानी से जीवित रह लेगा और संसार में कोई देव दानव उसका कुछ नही बिगाड़ पाएंगे लेकिन अधर्मी रावण के लिए नियति ने उसका अंत तय कर लिया था। श्रीराम जो एक साधारण मनुष्य के रूप में जन्मे और वनवासी हुए, उन्होंने रावण का वध करके हमेशा सत्कर्म करने का संदेश संसार को दिया। उक्त उद्गार जगतगुरु रामभद्राचार्य की परम शिष्या मानसमणि साध्वी पंडित नीलम गायत्री ने श्री राम जन्म महोत्सव समिति द्वारा 61वें वर्ष में आयोजित श्रीराम कथा के अष्टम दिवस पर व्यक्त किए। 

कथाव्यस नीलम गायत्री ने वानर सेना की सहायता से श्रीराम के लंका पहुंचने। अंगद रावण संवाद, श्रीराम रावण युद्ध के विभिन्न दृश्यों एवं घटनाओं की मार्मिक कथा विस्तार से श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर परिसर में मौजूद धर्म प्रेमी श्रोताओं को सुनाई। 


आयोजन समिति के संरक्षक प्रमोद पगारे ने जानकारी देते हुए बताया कि नौ दिवसीय श्री राम कथा का समापन बुधवार को श्री राम नवमी के अवसर पर होगा। बुधवार की कथा सुबह 10 बजे से दोपहर 11,45 बजे तक होगी। जिसमे दोपहर 12 बजे भव्य और अलौकिक श्रीराम जन्म महोत्सव मनाया जायेगा। ठाकुर श्री द्वारकाधीश धनुर्धारी राम बनेंगे ।इस अवसर पर ठाकुर श्री द्वारकाधीश का रामलला के स्वरूप में श्रृंगार होगा एवं पूजन अर्चन किया जायेगा। श्री पगारे ने कहा कि 500 वर्षों के बाद अयोध्या में श्रीरामलाल का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। जिसके चलते इटारसी नगर के समस्त सनातनी बंधुओ को रामनवमी के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में दीप जलाने का आग्रह मंदिर समिति कर रही है। श्री राम जन्म महोत्सव समिति के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सावरिया,कार्यकारी अध्यक्ष विपिन चांडक ,सचिव अशोक शर्मा,कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शाम 5 बजे बड़ा मंदिर से श्रीराम नवमी का विशाल जुलूस निकलेगा जिसमे अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित हो यह आग्रह है। 

समिति के प्रवक्ता भूपेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि कथा में समिति के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सावरिया, कार्यकारी अध्यक्ष विपिन चांडक, सचिव अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष अमित सेठ सहित रेवांचल कुर्मी गौर समाज एवं पटेल समाज सेवा समिति के मोहनलाल गौर, संजय गौर, डॉ रूपेश गौर, कमलेश गौर, अनिल गौर, सुरेश चिमानिया, बीएल गालर, गोविंद दास गौर, केसी गौर, ब्रिज किशोर गौर, मनोज चौरे, हरिओम गौर, सुनील गौर,  वीरेंद्र दीक्षित, सुभाष मालवीय,  गुलाब चंद्र अग्रवाल सहित अन्य धार्मिक सामाजिक बंधुओ ने कथाव्यास का पुष्पहार से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक तिवारी ने किया।

बता दे कि श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर की इस भव्य रामकथा में बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों के महिला पुरुष श्रोता आ रहे हैं। समिति के द्वारा सभी की व्यवस्था की जा रही है। संगीत कलाकार तबला पर रामदास जी, ओक्टोपेड पर विजय मिश्रा एवं आर्गन पर पवन गोस्वामी की संगत ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। शोभा यात्रा का मार्ग:- श्री द्वारकाधीश मंदिर की परिक्रमा करते हुए मराठी स्कूल के सामने से नवमी लाइन सराफा बाजार होते हुए तीसरी  लाइन से पहली लाइन से जयस्तम्भ होते हुए वापस द्वारकाधीश मंदिर पर शोभा यात्रा का विचार होगा।


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items