ad

मतदान केन्द्रो पर निरिक्षण में 3 शिक्षक मिले अनुपस्थित - एसडीएम ने दिये नोटिस



मतदान केन्द्रो पर निरिक्षण में 3  शिक्षक मिले अनुपस्थित - 

एसडीएम ने दिये नोटिस

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर । जिले के मल्हारगढ़ में लोक सभा निर्वाचन 2024 के  मद्देनज़र निर्वाचन की मूलभूत एवं आवश्यक तैयारियां प्रशासन के द्वारा निर्वाचन आयोग के चुनाव कैलेंडर के अनुसार तैयारी की जा रही है ।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर इसी संदर्भ में अनुविभागीय अधिकारी SDM )  और सहायक रिटर्निग अधिकारी राहुल चौहान के द्वारा पीपलियामंडी के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जिसमें आदर्श मतदान केंद्र, पिंक पोलिंग स्टेशन और पीडब्ल्यूडी मतदानकेंद्रों का निरीक्षण किया गया ।

    जैसा कि   ज़िला कलेक्टर के निर्देश पर प्रत्येक मतदानकेंद्रों का लेआउट बनाया जाना है जिससे की मतदानदिवस पर मतदान दल को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। एसडीएम ने निरीक्षण में सीएमओ नगर परिषद पीपलियामंडी को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये है ।

सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री चौहान नेनिरीक्षण के दौरान शा बा उ मा विद्यालय का निरीक्षण किया जहाँ पर शिक्षक रमेशचन्द्र जाटव,नीरज सोनी और गोपालचंद्र कछावा तीन शिक्षक बिना बताये अनुपस्थित मिले जिनकी सूचना ना तो खंड शिक्षा अधिकारी , प्राचार्य और ना ही सहायक रिटर्निग अधिकारी को दी गई 

एसडीएम ने कार्यवाही कर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए है और ब्लॉक एजुकेशन अधिकारी को प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिये है ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post