नवनिर्मित शव वाहन मंगलवार से उपलब्ध होगा
इटारसी 1 जुलाई। राज्यसभा सदस्य श्री विवेक कृष्ण तंखा एवं नगर पालिका निधि से निर्मित स्वर्ग रथ शव वाहन मंगलवार से सेवा हेतु उपलब्ध हो जाएगा शांति धाम शमशान घाट जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष मोहन खंडेलवाल सचिव रविकिशोर जायसवाल कोषाध्यक्ष दीपक जीडी अग्रवाल एवं सदस्य कार्यकारी प्रमोद पगारे ने राज्यसभा सदस्य श्री विवेक कृष्ण तंखा, नगर पालिका परिषद इटारसी के अध्यक्ष श्री पंकज चोरे एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश के साहू का आभार व्यक्त किया है । राज्य सभा सांसद विकास निधि एवं नगर पालिका निधि से शव वाहन निर्मित किया गया है, जो मंगलवार से सेवा के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Tags:
समाचार
.jpg)
