डेंगू की घातक बीमारी की दस्तक को देखते हुए शहर के वार्ड 22 में विशेष साफ सफाई चलाया
इटारसी । लंबे समय से शहरी एवं आसपास के क्षेत्र में डेंगू की घातक बीमारी की दस्तक को देखते हुए शहर के वार्ड क्रमांक 22 के अंतर्गत आने वाले बसीगत वाले इलाकों में वार्ड पार्षद एवं नगरपालिका कीजल सभापति श्रीमती गीता देवेंद्र पटेल के द्वारा विशेष साफ सफाई करवाई जा रही है। इस दौरान वार्ड क्रमांक 22 के विभिन्न क्षेत्र में गुरुवार की सुबह वार्ड पार्षद श्रीमती गीता पटेल एवं प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल के द्वारा सफाई कर्मचारियों की टीम के सहयोग से विशेष नाली साफ सफाई कराई गई इसके साथ ही वार्ड वासियों से स्वच्छ वातावरण रखने की बात कही गई है। वार्ड पार्षद एवं जल सभापति श्रीमती गीता देवेंद्र पटेल ने बताया कि देखने में आ रहा है कि लंबे समय से शहर में डेंगू की बीमारी के फैलने की स्थिति बन रही है जिसको देखते हुए निरंतर वार्ड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विशेष साफ सफाई कराई जा रही है इसके साथ ही डीडीटी पाउडर छिड़काव किया जा रहा है और वार्ड वासियों से विशेष साफ सफाई रखने की अपील की गई है।

