ad

स्वयंभू और तुलसीदास रचित रामकथा : एक अध्ययन का सौभाग्य - डॉ. सत्येंद्र सिंह , पुणे


स्वयंभू और तुलसीदास रचित रामकथा : एक अध्ययन का सौभाग्य

        डॉ. गजानन नरसिंह साठे विरचित शोध प्रबंध और  डॉ.मृणालिनी शहा एवं डॉ.लतिका जाधव द्वारा संपादित "स्वयंभू और तुलसीदास रचित रामकथा" ग्रंथ का अध्ययन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वास्तव में जैन धर्म के आचार्य  स्वयंभू ने अपभ्रंश में पउमचरिय की रचना की और तत्पश्चात् विमलसूरि ने उसी पर आधारित प्राकृत में रामचरिय की रचना की। शोध प्रबंध के  लेखक डॉ.साठे बहुत बड़े विद्वान और रामकथा के अध्येता रहे हैं और काफी लंबे व गंभीर अध्ययन के पश्चात् उन्होंने उक्त शोध प्रबंध प्रस्तुत किया। इसके अलावा डॉ. मृणालिनी शहा तथा डॉ.लतिका जाधव ने जिस विद्वता के साथ इस ग्रंथ का संपादन किया है वह स्तुत्य है।
      रामकथा विभिन्न धर्मों में और की अधिकारी विद्वानों ने लिखी हैं और इस संबंध में तीन सौ के आसपास रामकथाएँ लिखी गई हैं और इसका उल्लेख इसी पुस्तक में "अपने-अपने पर सबके राम" आलेख में श्री संजय भारद्वाज ने किया भी है। मूल रूप से रामायण महर्षि बाल्मीकि ने लिखी यह सभी जानते हैं परंतु फिर भी राम को अपने अपने दृष्टिकोण से बाल्मीकि रामायण से हटकर भी अलग-अलग रामकथाओं की रचना की गई है ।  तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में राम को भगवान के रूप में इस प्रकार स्थापित किया कि राम हिंदुओं के हृदय में भगवान राम आज भी विराजमान हैं।  स्वयंभू ने तुलसीदास से पहले पउमचरिय की रचना की थी। और, तुलसीदास ने केवल भगवान राम को अपने हृदय में बसा कर उन्हीं पर केंद्रित रामचरितमानस की रचना की लेकिन स्वयंभू ने तत्कालीन समय की देश, काल, इतिहास की परिस्थितियों मान्यताओं को भी अपने ग्रंथ में स्थान दिया। उनके आराध्य राम नहीं थे परंतु उस समय के ऐसे नायक अवश्य थे कि उनको सामने रख कर अपने समय के हालात का वर्णन किया।  उनकी रचना अपभ्रंश में होने और उसके पश्चात् प्राकृत में होने के कारण जैन धर्म तक सीमित रही और उसके इतर जनमानस उससे अभिज्ञ रहा, ऐसा इस ग्रंथ के अध्ययन से मुझे प्रतीत हुआ।
      वैसे तीन सौ रामकथाओं में बाल्मीक रामायण, रामचरित मानस, एकनाथ जी की भावार्थ रामायण, राधेश्याम रामायण पढ़ने का ही मुझे अवसर मिल सका है और अन्य रामकथाओं के बारे में विभिन्न विद्वानों के आलेख पढ़ने का अवसर भी मिला।  जैन रामायण का नाम सुनता था परंतु उसका असली नाम पउमचरिय या रामचरिय है इसी ग्रंथ से मिला, जिसके लिए मैं संपादक द्वय विद्वानों तथा इस ग्रंथ के प्रकाशक का ऋणी हूँ। अब यह तीब्र आकांक्षा जागृत हो गई है कि पउमचरिय या रामचरिय का अध्ययन किया जाए।  क्योंकि स्वयंभू के जीवन काल जो कि नौवीं शताब्दी के उत्तरार्ध का बताया गया है, उस काल की सभी परिस्थितियों का अध्ययन किया जा सकता है। इसके अलावा तुलसीदास के काल में भाषा से मतलब ब्रजभाषा से था जिसमें हिंदी का पहला गद्य लिखा गया और जिसका व्याकरण लिखा गया उसका जिक्र क्यों नहीं है इसका अध्ययन संभव हो सकेगा। और भीअपभ्रंश से निकलने वाली प्राकृत के अलावा पाली जिक्र क्यों नहीं है यह भी अध्ययन का विषय है। अपभ्रंश से प्राकृत और प्राकृत से निकली ब्रजभाषा, गुजराती, मराठी, बुंदेली, अवधी के बारे में भी अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। शोध प्रबंध लेखक डॉ.गजानन नरसिंह साठे का विनम्र आभार और संपादक द्वय डॉ.मृणालिनी शहा तथा डॉ.लतिका जाधव का बहुत बहुत धन्यवाद।
                                    
 - डॉ. सत्येंद्र सिंह
   सप्तगिरी सोसायटी,
   जांभुलवाडी रोड
   आंबेगांव खुर्द
    पुणे 411046
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

3 Comments

  1. डॉ. सत्येंद्र सिंह जी,
    आपने भाषा, देश, धर्म और काल के दृष्टिकोण से इस ग्रंथ की समीक्षा की है। ज्ञान की परंपरा चिकित्सा से जुड़ी चाहिए। हम आपकी समीक्षा का स्वागत करते हैं।
    बहुत बहुत धन्यवाद!

    लतिका जाधव

    ReplyDelete
  2. संपादक श्री. देवेंद्र भाई सोनी जी,
    'रामकथा' पुस्तक पर डॉ. सत्येंद्र सिंह जी द्वारा लिखित समीक्षा प्रकाशित करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद!

    लतिका जाधव

    ReplyDelete
  3. बहुत बहुत धन्यवाद सोनी जी। टिप्पणी के लिए डॉ लतिका जाधव जी को बहुत बहुत धन्यवाद।

    ReplyDelete
Previous Post Next Post