ad

कवि कृष्ण कुमार गुप्ता के प्रथम एकल काव्य संग्रह “अहसासों का कारवाँ” का विमोचन समारोह सम्पन्न


कवि कृष्ण कुमार गुप्ता के प्रथम एकल काव्य संग्रह “अहसासों का कारवाँ” का विमोचन समारोह सम्पन्न

पुणे । पुणे के कवि कृष्ण कुमार गुप्ता के प्रथम एकल काव्य संग्रह “अहसासों का कारवाँ” का विमोचन समारोह “हिंदी आंदोलन परिवार पटल” के तत्वाधान में दिनांक 14 नवंबर 2026 को पत्रकार भवन, पुणे में संपन्न हुआ I कार्यक्रम में कृष्ण कुमार गुप्ता जी के पारिवारिक सदस्यों श्रीमती विद्योत्मा गुप्ता, श्री अनिल गुप्ता के साथ साथ डॉ ईश्वर दत्त गुप्ता, श्री संतोष गुप्ता और मित्र वर्ग उपस्थित रहे I इस कार्यक्रम में पुणे के प्रसिद्ध कवियों  और साहित्यकारों डॉ कांति लोधी, डॉ ज्योति कृष्णा जी, मीरा सिन्हा जी, पुष्प जी, आदर्शिनी श्रीवास्तव जी, माया जी, वीनू जी चित्र जी, अलका अग्रवाल जी, प्रमोद जी, भानुप्रताप जी, मेजर सरयू प्रसाद जी, अलका अग्रवाल जी, आशु गुप्ता जी, धर्मेन्द्र सिंह जी, प्रो. ठाकुरदास जी, नरेंद्र कौर छाबड़ा जी, डॉ अनीता जठार, डॉ मंजू चोपड़ा जी, वेद्स्मृति जी, भावना गुप्ता जी, डॉ निर्मला राजपूत जी, डॉ विनीत पवार जी, सुनील जोशी जी और अन्य ने सहभाग किया I  
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ कांति लोधी जी और संचालन श्री संजय भारद्वाज जी ने की I कार्यक्रम का आरंभ माँ वीणापाणी के चित्र पर माल्यार्पण और मंचस्थ गणमान्यों दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जिसके पश्चात् पटल के घोषगीत का गायन हुआ I 
इसके पश्चात् कवि श्री कृष्ण कुमार गुप्ता के एकल काव्य संग्रह “अहसासों का कारवाँ” का विमोचन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ I 
पुस्तक का विमोचन अध्यक्ष डॉ कांति लोधी और मंचस्थ गणमान्यों के करकमलों द्वारा किया गया I विमोचन के पश्चात् पुस्तक की प्रकाशक डॉ दिव्या सिन्हा द्वारा स्वरबद्ध इसी पुस्तक की एक कविता जय नर्मदा मैया की संगीतमय प्रस्तुति की गई I तत्पश्चात पुणे की प्रसिद्ध कवियित्री ज्योति मिश्रा जी ने पुस्तक पर अपनी विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की I इसके पश्चात् डॉ विनीत पवार जी ने कई कविताओं का सन्दर्भ देते हुए काव्य संग्रह पर अपनी समीक्षा दी I
श्री कृष्ण कुमार गुप्ता ने अपने प्रथम एकल काव्य संग्रह के प्रकाशन के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किये कि कैसे उन्हें इसके लिए प्रेरणा मिली और हिंदी भाषा के प्रसार हेतु यह उनकी शुरुवात है जिसे वह आगे भी जारी रखने का प्रयास करेंगे I उन्होंने यह भी बताया कि 25 साझा संकलनों और विदेश की कई पत्रिकाओं में भी उनकी रचनाएँ नियमित रूप से प्रकाशित होती रहती हैं I  
श्री संजय भारद्वाज जी ने कृष्ण कुमार गुप्ता जी की पुस्तक पर अपने समीक्षक विचार प्रस्तुत किये I पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम के पश्चात् लगभग 27 साहित्यकारों और कवियों ने अपनी अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं I
कार्यक्रम का समापन सस्वर राष्ट्रगान के साथ हुआ । 
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post