साहित्यकार पार्क में हुआ अखिल भारतीय कला मंदिर का भव्य दीपोत्सव
भोपाल। अखिल भारतीय कला मंदिर संस्था, भोपाल के तत्वावधान में 09 नवंबर 2026 की संध्या को साहित्यकार पार्क में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कला मंदिर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गौरीशंकर शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरिवल्लभ शर्मा, महासचिव श्री वी.के. श्रीवास्तव, संरक्षक श्री अशोक निर्मल एवं श्री अरविंद मिश्र, बाल शोध केंद्र के निदेशक श्री महेश सक्सेना, श्री बी.एल. गोहिया, श्री संतोष सोनी, श्री भगवानदास श्रीवास, श्रीमती सीमा हरि शर्मा, मृदुल त्यागी, कविता शिरोले सहित अनेक गणमान्य साहित्यकार एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार पार्क को आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियों से सजाया गया। सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों ने दीप प्रज्वलित कर दीपावली के पावन पर्व का शुभारंभ किया। इसके पश्चात आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ सभी ने हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक दीपावली का पर्व मनाया।
दीपों की जगमगाहट, रंगोली की सुंदरता और उपस्थित साहित्यकारों के आत्मीय मिलन ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम ने आपसी सौहार्द, प्रेम, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का सुंदर संदेश दिया ।
Tags:
समाचार
