पंडित गिरी मोहन गुरु नगर श्री से सम्मानित
नर्मदापुरम । कादंबरी संस्था जबलपुर के अलंकरण समारोह में 31 10 को ओंकार प्रसाद दुबे वांग्मय सम्मान से श्री गुरु सम्मानित किए गए कार्यक्रम अध्यक्ष श्री डॉक्टर पशुपतिनाथ उपाध्याय महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंदगिरि जी संस्था अध्यक्ष श्री आचार्य भगवत दुबे ने गुरु जी को शाल श्रीफल प्रशस्ति पत्र एवं 11 000 सम्मान निधि देकर अलंकृत किया है।
गुरु जी के इस सारस्वत सम्मान पर मां ललिता आश्रम ,मनु तुलसी साहित्य मंच एवं शिव संकल्प साहित्य परिषद नर्मदा पुरम ने बधाइयां दी है।
युवा प्रवर्तक परिवार भी गुरु जी की इस उपलब्धि पर बधाई प्रेषित करता है।
Tags:
साहित्यिक समाचार
