अन्नकूट पर करुणाधाम में
लगा 56 प्रकार का भोग
भोपाल । करुणाधाम आश्रम में अन्नकूट महोत्सव के उपलक्ष्य में मां महालक्ष्मी को 56 प्रकार के भोग लगाए गए। साथ ही महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया। माता महालक्ष्मी का विशेष श्रृंगार करुणाधाम आश्रम पीठाधीश्वर श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शनार्थी मौजूद रहें वह सबको प्रसादी वितरण हुआ।
Tags:
समाचार
