ad

अखिल भारतीय कलामन्दिर संस्था का प्रकाश पर्व पर सांगीतिक साहित्यिक आयोजन सम्पन्न


अखिल भारतीय कलामन्दिर संस्था का प्रकाश पर्व पर सांगीतिक साहित्यिक आयोजन सम्पन्न

भोपाल । अखिल भारतीय कलामन्दिर संस्था का प्रकाश पर्व पर सांगीतिक साहित्यिक आयोजन आज संध्या विश्वसंवाद केंद्र शिवाजी नगर में सम्पन्न हुआ जिसमेंअध्यक्षता डॉ. गोरीशंकर शर्मा ‘गोरीश’, राष्ट्रीय अध्यक्ष, कलामंदिर , मुख्य अतिथि - पद्मश्री श्री नारायण व्यास, पुरातत्ववेत्ता, विशिष्ट अतिथि- श्री उल्हास तेलंग पूर्व निदेशक, संगीत अकादमी, भोपाल , संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरिवल्लभ शर्मा ‘हरि’ मंचस्थ रहे कार्यक्रम का शानदार सफल संचालन संस्था के महामंत्री श्री वही.के. श्रीवास्तव ने किया, स्वागत का भार श्री कृष्णकांत श्रीवास्तव व सुषमा श्रीवास्तव ने सम्हाला। इस अवसर पर माँ सरस्वती पूजन के बाद माँ की सस्वर वंदना खुशी विजयवर्गीय ने की। अपने स्वागत उद्बोधन में डॉ. गौरीशंकर शर्मा गौरीश ने प्रकाश पर्व की महत्ता बताते हुए ,आत्म प्रकाश को सच्चा प्रकाश कहा। मुख्य अतिथि पद्म श्री पं. नारायण व्यास ने दीपों के पुरातात्विक खोज पर प्रकाश डाला और विदिशा में प्राचीन विष्णु मंदिर तथा साहित्य में पुरातन ग्रंथों पर प्रकाश डाला। इसके बाद संगीत सभा में प्रसिद्ध संगीतकार श्री अम्बरीष गंगराड़े द्वारा सितार के ऊपर राग भूपाली छेड़ा, तबले पर संगत श्री दिवाकर भट्ट ने की। इसके बाद पूर्व संगीत निदेशक उल्हास तैलंग ने मां शारदे शास्त्रीय गायन में स्वर और संगत में श्री गंगराड़े और श्री भट्ट के साथ तान छेड़ी, पूरा हाल स्वर लहरियों से मुग्ध हो उठा। 
द्वितीय दौर में प्रकाश पर्व पर काव्य पाठ हुआ जिसमें शहर के कई कवियों ने अपनी रचनाएं पढ़ीं जिनमें प्रमुखतः श्री संतोष सोनी ने - भाई दूज पर्व धरती पर, ‘मंगल दिवस सुमंगलमय हो’,  मनीष श्रीवास्तव ‘बादल’ ने दोहे - रत्न चतुर्दश धन मिले, लक्ष्मी पूजन तात है, अभिनंदन श्रीराम आदि दोहे पढ़े। सुषमा श्रीवास्तव-’ राम जी की पतंग राम जी की डोर।’ सरोज लता सोनी - ‘आओ हम ऐसा दीप जलाएं, अंतर्मन को करें प्रकाशित’,  डॉ प्रमोद पुष्कर - गिविंग यू दीवाली विशिंग ‘एक झलक पाने को तेरी कितना व्याकुल मन’,  सीमा हरि शर्मा -’ दीप के पर्व की सबको शुभकामना’, अशोक धमेनिया - ‘आतंकबाद की आंधी से पूजा के दीप बचा लो’, प्रमिला झरवड़े -’खुले गगन में थक कर पंछी लौटे अपने घर को’, डॉ सीमा अग्रवाल - ‘कुंवार का महीना, त्योहारों का मौसम बेमिसाल है’, उमेश तिवारी आरोही ने ‘ये सुहानी घड़ी रागिनी की बड़ी रोशनी में सब हैं नहाए हुए’,भंवरलाल श्रीवास - पर्यवारण और प्रकाश पर्व रचना पढ़ी, डॉ. सुनीता शर्मा सिद्धि ने ‘आओ सब मिल दीप जला दें हर कोना रोशन कर दें’
कोषाध्यक्ष श्री कृष्णकांत श्रीवास्तव - ‘ऐसी हो इस बार दिवाली’  कुशल संचालन कर रहे श्री व्ही के श्रीवास्तव ने- ‘आओ हम एक दीप जलाएं, रिश्तों को मजबूत बनाएं’ श्री हरिवल्लभ शर्मा ..इस अमावस दीप कोई प्रीत का अंतस में जले’, डॉ गौरीशंकर शर्मा गौरीश - मैं कोरा दीपक था, रहूँगा , दीपक के माध्यम से एक मार्मिक जीवन गाथा की रचना पढ़कर अपना अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। अंत में आभार कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरिवल्लभ शर्मा ने माना।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post