ad

मोहल्ला समिति का दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम, बधाई एवं चर्चा के साथ संपन्न


मोहल्ला समिति का दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम, बधाई एवं चर्चा के साथ संपन्न

इटारसी । मोहल्ला समिति वार्ड का क्रमांक 23 अहिल्यानगर का दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम श्री शंकर मंदिर के सत्संग सभागार में संपन्न हुआ‌।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता जीपी दीक्षित ने की। कार्यक्रम के आरंभ में उपस्थित सदस्यों ने एक दूसरे से गले लग कर दीपावली पर्व की बधाईयां दी।
बैठक में चर्चा के दौरान कस्तूरबा कन्यशाला के खंडहर भवन के स्थान पर एक नये कक्ष बनवाने, वार्ड की जल की लीकेज पाईप लाइनों को सुधरवाने,वार्ड में जल संरक्षण अभियान चलाने,वार्ड की मुख्य गलियों में व्याप्त अतिक्रमण को हटवाने, मोहल्ला समिति के बंद पड़े बैंक खाते को पुनः  शुरू करवाने, नगर पालिका का सफाई वाहन हर गली में पहुंचे आदि की समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ,नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ,  मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री जाटव एवं एसडीएम नीलेश शर्मा को ज्ञापन सौंपने पर सहमति बनी।
वार्ड पार्षद राकेश जाधव ने जानकारी दी कि वार्ड में 45 लाख के काम स्वीकृत हुए हैं जिसके तहत दो आंगनबाड़ी एवं दो सड़कों का निर्माण होगा। इसके लिए मुख्य कार्यपालिका अधिकारी सुश्री जाटव से भेंट करेंगे।
अध्यक्षीय उद्बोधन में दीक्षित जी ने दीपावली पर्व के संदर्भ में गहनता से जानकारी दी।
 कार्यक्रम का संचालन राजकुमार दुबे ने एवं आभार समिति अध्यक्ष नवनीत कोहली ने जताया।
बैठक में केपी सैनी, बृजमोहन सिंह मीना,लीलाधर यादव, हैप्पी शर्मा,विजय राव नाईक,एम एस कपूर सहित अन्य  की उपस्थिति रही।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post