काव्य :
नादान बहुत है
खुशियों का सामान बहुत है ।
जीने का अरमान बहुत है।
जो खुद को ही जान न पाया।
सबसे वह नादान बहुत है।
गीत कोई भी आप सुनाओ।
कानों को यह पान बहुत है।
ताज कहां तक साथ दे सका।
जीवन में आमान बहुत है।
खेत हरे हैं फसल सजेगी।
आस भरा ये धान बहुत है।
उसका चेहरा कितना सुंदर।
छा जाए मुस्कान बहुत है।
- आर एस माथुर , इंदौर
आमान /मानक
Tags:
काव्य
