आधार कार्ड केंद्र बढ़वाने की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन
सिवनी मालवा । क्षेत्र में बहुत से आधार केंद्रों के बंद हो जाने के कारण क्षेत्रवासियों को हो रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पार्षद सभापति ईश्वरदास जमींदार ने कलेक्टर महोदया के नाम से अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आधार केंद्र बढ़वाने की मांग की,पार्षद ईश्वरदास जमींदार ने बताया कि सिवनी मालवा तहसील में लाखों की आबादी में वर्तमान में पोस्ट ऑफिस में केवल एकमात्र आधार सेंटर चालू है जहां दो-दो महीने में नंबर लग रहे हैं जिसके कारण विद्यार्थीयो हितग्राहियों मरीजों एवं पेंशनधारियों 70 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठजनों के आयुष्मान कार्डधारियों को अपने आधार बनवाने या अपडेट कराने में अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है साथ ही जो सेंटर चालू होते हैं वहां पर मनमर्जी से नागरिकों से शुल्क वसूल किया जाता हैं जिस पर भी रोक लगना चाहिए । पार्षद ईश्वरदास जमींदार ने कलेक्टर महोदया से मांग की है की नियम अनुसार आधार सेंटर बढ़ाए जाएं और साथ ही साथ आधार सेंटरो पर निर्धारित राशि (शुल्क) का निर्धारण कर चस्पा किया जाए जिससे कि आधार बनवाने या ठीक करने वालों से मनमर्जी से वसूली न हो क्षेत्र की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कर नियम अनुसार आधार केंद्र बढ़वाने एवं शुल्क निर्धारित करना चाहिए इस अवसर पर पार्षद सभापति ईश्वरदास जमीदार कमलेश लोबांसी विनोद मालवीय राजू रघुवंशी नरेश जायसवाल कैलाश मालवीय वीरेंद्र राजपूत भूपेंद्र कुशवाहा तुषार लोवंशी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

