ad

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर हुए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम : देशभक्ति के गीतों ने मन मोह लिया


मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर हुए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम : देशभक्ति के गीतों ने मन मोह लिया

मन्दसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर । मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर शुक्रवार शाम नगर के कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

एक नवम्बर को नगर एवं जिले में गरीब बस्तियों में बच्चों को पटाखा वितरण, मिठाई वितरण, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। 

अनामिका जैन द्वारा संचालित मानसिक रुग्ण एवं कमजोर समाज जनों के बीच कलेक्टर ने स्वयं पहुंच कर मिठाई , पटाखे हाथों से वितरित किये ।

शुक्रवार शाम कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश गान के साथ किया गया। मध्यप्रदेश गान के पश्चात गजल गायन,  गीत गायन, नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति के गीतों पर विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई। शानदार प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के पश्चात प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का सम्मान कलेक्टर एवं अतिथियों द्वारा किया गया। 

इस दौरान राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि,  कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, डीएफओ श्री संजय रायखेरे, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एएसपी श्री गौतम सिंह सोलंकी, मंदसौर एसडीएम श्री शिवलाल शाक्य  , डॉ उर्मिला तोमर , स्वाति रिछावरा , नरेंद्र त्रिवेदी , तेजपाल सिंह शक्तावत , डॉ दिनेश तिवारी , मधुरिमा शर्मा , संजय भारती , प्रदीप शर्मा , ,डॉ उषा अग्रवाल , मनीष रिछावरा , राजकुमार अग्रवाल , नरेंद्र भावसार , लोकेंद्र डाबी , सुधीर कुमार सिंह  सहित बड़ी संख्या में नागरिक , सामाजिक कार्यकर्ता ,पत्रकार एवं गणमान्य मौजूद थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items