ad

कचरा संग्रहण के लिए नगरपालिका ने खरीदे दो ई व्‍हीकलवि :धायक डॉ सीतासरन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किए रवाना


 

कचरा संग्रहण के लिए नगरपालिका ने खरीदे दो ई व्‍हीकलवि :धायक डॉ सीतासरन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किए रवाना 

- संभाग में पहली नगरपालिका जिसने खरीदे ई व्‍हीकल 

इटारसी। नगरपालिका परिषद द्वारा दो वाहन (ई व्हीकल) कचरा संग्रहण के लिए खरीदें गए हैं। विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आज शुक्रवार, सुबह 11.00 बजे इन्हें हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया गया। दोनों (ई व्हीकल) संभाग की नगरपालिकाओं में पहले वाहन है। इस कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष  पंकज चौरे, सीएमओ रितु मेहरा, नपा उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, एमजीएम कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्‍यक्ष डॉ नीरज जैन, भाजपा नेता जयकिशोर चौधरी, सभा पति राकेश जाधव, सभापति मनजीत कलोसिया, पार्षद जिमी कैथवास, शुभम गौर, अमित कापरे, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल, भाजपा नगर महामंत्री राहुल चौरे, कुनाल पासवान, अवध पांडे एवं अन्य भाजपा नेता सहित स्‍वास्‍थ विभाग नपा के प्रभारी उपयंत्री मयंक अरोरा सहित नपा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 

डीजल बचेगा और पर्यावरण संरक्षण होगा- 

ई व्‍हीकल कचरा वाहन खरीदने से नगरपालिका का हर माह 400 लीटर बचेगा। इससे पैसों की बचत तो होगी ही साथ ही डीजल गाडी से पर्यावरण को होने वाला नुकसान भी बचेगा। 

कांवेन्‍ट स्‍कूल के पास मुख्‍य पाइप लाइन डैमेज, तत्‍काल पहुंचे नपाध्‍यक्ष और जलकार्य सभापति 

- डैमेज पाइप लाइन सुधारने के लिए जुटा जलकार्य विभाग का अमला 

- पानी सप्‍लाई रोककर पानी व्‍यर्थ बहने से रोका 

- धौखेडा से आने वाली पाइप लाइन हुई है डैमेज 

- वार्ड 03 में सीवरेज चैंबर की अतिक्रमण हटवाकर सफाई कराई  

इटारसी। सुबह सुबह नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे को जलकार्य सभापति श्रीमती गीता देवेंद्र पटेल ने खबर दी कि कांवेन्‍ट स्‍कूल के पास धोखेडा से आने वाली मुख्‍य पाइप लाइन डैमेज हो गई है। जिससे पानी बह रहा है। खबर मिलने पर नपाध्‍यक्ष पंकज चौरे तत्‍काल ही जलकार्य विभाग के कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। यहां जलकार्य सभापति श्रीमती पटेल भी मौजूद थीं। उन्‍होंने डैमेज पाइप लाइन का निरीक्षण किया और जल्‍द ही उसे ठीक करने के निर्देश दिए हैं। पानी व्‍यर्थ न बहे इसके लिए पाइप लाइन में पानी सप्‍लाई भी तत्‍काल रोक दी गई है। पाइप लाइन डैमेज हो जाने से गांधीनगर, मालवीयगंज, पंजाबी मोहल्‍ला एरिया में पानी की समस्‍या आएगी, जिसे अन्‍य स्‍थानों से पानी सप्‍लाई किया जाएगा। 

वार्ड में किया निरीक्षण - 

नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने सुबह वार्ड 03 में पार्षद नारायण ठाकुर के साथ निरीक्षण किया। यहां हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चैंबर चोक हो गया था, जिस पर अतिक्रमण होने से सफाई नहीं हो पा रही थी। नपाध्‍यक्ष ने यहां अतिक्रमण हटवाकर सफाई कराई। वार्ड 03 में सीपीई पास खेडापति मंदिर के सामने वाले एरिया में नाली बंद हो गई थी, जिसे ठीक कराया गया। 

.

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post