इटारसी । भारत सरकार द्वारा जेंडर पर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु दिनांक 25.11. 2024 से 10.11.2024 तक जागरूकता अभियान चलाया जाने के निर्देश दिए हैंl मध्य प्रदेश में यह जागरूकता अभियान हम होंगे कामयाब पखवाड़ा विशेष जागरूकता अभियान नाम से संचालित किया जा रहा है उक्त कार्यक्रम के प्रभावी संचालन हेतु कैलेंडर तैयार कर प्रतिदिन आयोजित की जाने वाली गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है जिसके परिपालन आज दिनांक 30.12.2024 को सेक्टर स्तर पर समुदाय वर्ग को सम्मिलित करते हुएl शैक्षणिक संस्थान व समुदाय में घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2012 भारतीय न्याय संहिता 2023 और पीड़ित मुआवजा के संबंध भारतीय नागरिकता सुरक्षा संहिता 2023 के तहत विशेष अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यशाला सेमिनार /संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया l
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एएसआई रीना खरे पार्षद श्रीमती गीता पटेल,अटल बाल पालक श्रीमती राखी दुबे, जीवोदय संस्था से श्री भूरेलाल धुर्वे, कुमारी मोनिका गोस्वामी, अधिवक्ता श्री राम किशोर केवट, परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला उपस्थिति रही।
श्रीमती दीप्ति शुक्ला द्वारा विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी दी गई ASI रीना खरे जी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे शोषण के विषय में जानकारी दी गई l
कांस्टेबल कृष्णा जी द्वारा भी सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे क्राइम के बारे में जानकारी दी गईl अधिवक्ता श्री राम किशोर केवट जी द्वारा घरेलू हिंसा रोकथाम पोक्सो एक्ट जीवोदर संस्था के श्री भूरेलाल दुबे जी द्वारा बाल विवाह एवं भिक्षावृत्ति पर रोक के बारे में जानकारी दी गई।
पार्षद श्रीमती गीता पटेल जी द्वारा लाडो अभियान के तहत बाल विवाह रोक हेतु एवं बालिका की सुरक्षा, अधिकार के लिए शपथ दिलाई गई एवं 70 वर्ष की उम्र को पार कर चुके सभी बुजुर्ग जनों का आयुष्मान कार्ड बनाए गए एवं उन्हें सम्मानित किया गया l इसी प्रकार वार्ड में 50 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैंl
कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त श्रीमती राधा मालवीय द्वारा किया गया l कार्यक्रम में वार्ड की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थिति रही l

