गायत्री मंत्र का जाप कर जाएं स्कूल : नारायणा स्कूल के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
ग्वालियर। नारायणा ई टेक्नो स्कूल के प्री प्रायमरी बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान स्कूल की टीचर्स बच्चों को लेकर पड़ाव स्थित इंटरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंस (आईकॉम) पर पहुंचे। जहां उन्हें व्यावहारिक ज्ञान के साथ ही विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान की गई।
सेंंटर डायरेक्टर डॉ. केशव पाण्डेय ने बच्चों को बताया कि सर्व प्रथम सुबह जागने पर अपने माता-पिता के चरण स्पर्श करना चाहिए। स्कूल जाने से पूर्व घर में भगवान के दर्शन कर गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत करते हुए कहा कि डॉक्टर, इंजीनियर्स बनने की चाह रखने के साथ ही सचिन, धोनी, विराट और मिल्खा सिंह जैसे महान खिलाड़ियों को अपना रोल मॉडल मानकर उनकी राह पर चलने की प्रेरणा भी लेना चाहिए। क्योंकि जब आप जीवन में कुछ अच्छा करने की सोचोगे तो फिर तेजी से आगे बढ़़ोगे और नित नये कीर्तिमान स्थापित करोगे।
स्कूल की वाइस प्रिंसिपल कंचन चक्रवती ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के विकास के लिए अहम हिस्सा होता है, यह बच्चों को किताबों से परे सीखने का मौका देता है। शैक्षिक भ्रमण के जरिए बच्चों को किताबों में पढ़े गए सिद्वांतों का व्यावहारिका अनुभव मिलता है। यह शिक्षा को रोचक बनाता है और बच्चों को सीखने में लगाता है। इससे बच्चों के अंदर बौद्विक, मानसिक और शारीरिक क्षमता का विकास होता है।
इस मौके पर जहां स्कूल ओर से कंचन चक्रवती के साथ ही सिमरन सचदेवा, संगीत सरिता, प्रियंका कालभोर मोनिका सैंगर एवं मालविका खजूरिया ने डॉ. पाण्डेय को सम्मानित किया तो वहीं सेंटर की ओर से उन्हें स्मृति चिंह भेंट किया गया। बच्चों का टीवी के माध्यम से मनोरंजन भी कराया और उनकी रुचियों के बारे में भी जाना गया।
प्रेषक
मुकेश तिवारी
वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

