ad

कन्या छात्रावास में बच्चियों को बताये मानव अधिकार


 

कन्या छात्रावास में बच्चियों को बताये मानव अधिकार 

- भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने किया सेमीनार 
- कन्याओं को बेड टच एवं गुड टच की जानकारी भी दी 

इटारसी। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट इटारसी ने आमजन  में मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में सेवाभारती आदिवासी जनजाति कन्या छात्रावास ग्राम धुरपन में एक सेमिनार का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्रावास की बालिकाओं को विस्तार से मानव अधिकारों के बारे में समझाया। मानव अधिकार आयोग के कार्यों और उद्देश्यों से सभी को परिचित कराने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले बच्चियों ने तिलक लगाकर सभी  का सम्मान किया तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। 
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती और भारत माता की पूजन अर्चन और वंदन किया।  अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल ने बताया कि मानव अधिकार मनुष्य को जन्म से प्राप्त अधिकार हैं जिनका अगर कोई हनन करता है तो कानून में उसके लिये सजा का प्रावधान है। भारतीय संविधान ने सभी मनुष्यों को समानता का, स्वतंत्रता का, शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने का, धार्मिक स्वतंत्रता का, शिक्षा प्राप्त करने का, अपनी संस्कृति को अपनाने का समान रूप से अधिकार प्राप्त है। कोई भी व्यक्ति या संस्था इन आधार पर किसी के भी साथ भेदभाव नहीं कर सकता है। कानून की नजर में जाति धर्म लिंग आयु आदि किसी भी आधार पर सभी मनुष्य समान है और अगर कोई भेदभाव करता है तो उसके विरुद्ध सजा का प्रावधान है। 
बच्चियों को पॉस्को एक्ट और गुड टच, बेड टच के बारे में भी  समझाया। उन्हें बताया कि आपके घर में, स्कूल में, कोचिंग में, रास्ते में या कहीं भी कोई छेड़छाड़ करता है, गंदे शब्दों का प्रयोग करता है या अश्लील फोटो या वीडियो दिखाता है या अश्लीलता करता है या गलत तरीके से छूता है तो आपको उसका विरोध करना है, डरना नहीं है ना ही चुप बैठना है। अपने सबसे करीबी माता-पिता, भाई बहन, गुरुजनों को बताना चाहिए और अगर किसी को भी बताने में कोई संकोच हो तो आप हमें बता सकते हैं, हम आपकी पहचान गुप्त रखते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों के फोन नंबर भी उनको दिए गए.  
कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती शशि अग्रवाल, सचिव श्रीमती कामिनी शर्मा, महामंत्री श्रीमती पायल कोठारी, सदस्य श्रीमती आरती तोमर, श्रीमती सुनयना तिवारी, श्रीमती कमला चौहान, सुश्री दीपा आदि उपस्थित थे।  
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post