ad

जीवाजी विश्व विद्यालय के कुलपति देंगे हरी झंडी


 

जीवाजी विश्व विद्यालय के कुलपति देंगे हरी झंडी 

'अस्मिता रग्वी लीग' का दो दिवसीय आयोजन आज से ग्वालियर में 

ग्वालियर। रग्वी फुटबाल एसोसिएशन ग्वालियर एवं जीवाजी विश्वविद्यालय के संयोजकत्व में सोमवार दिनांक 2 दिसंबर से दो दिवसीय विश्व विद्यालय परिसर में 'अस्मिता रगवी लीग' का आयोजन होने जा रहा है। तीन विजेता टीमों को पुरस्कार 50 हजार, 30 हजार एवं  20 हजार रुपये प्रदान किए जायेंगे साथ ही इस अवसर पर रगवी इंडिया द्वारा वोलेंटियर को किट का वितरण भी किया गया। 

मध्य प्रदेश रगवी फुटबाल एसोसिएशन के सचिव अबरार अहमद शेख ने बताया कि 'सांई स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया' द्वारा संचालित भारत में 10 जगह इस लीग का आयोजन करवाया जा रहा है जिसमें से एक लीग ग्वालियर में भी करवाया जा रहा है। श्री शेख ने बताया क़ि लीग में कुल तीन श्रेणी (सीनियर, जूनियर और सब जूनियर ) में सीनियर क़ी 12 टीमें, जूनियर की 12टीमें एवं सब जूनियर की 21 टीमें भाग ले रहीं हैं। सांई द्वारा तीन राष्ट्रीय पर्यवेक्षक ग्वालियर आ गए हैं जबकि रगवी की ओर से दो पर्यवेक्षक मुंबई व उड़ीसा से भेजे गए है। जिन्होंने रगवी एसोसिएशन ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डेय, उपाध्यक्ष डॉ आदित्य भदौरिया, भूपेंद्रकांत भारतीय एवं संयोजक प्रदीप कुमार शर्मा, कार्यपरिषद सदस्य जीवाजी विश्व विद्यालय के साथ रविवार शाम को तैयारियों का जायजा लिया।

प्रेषक 

       मुकेश तिवारी 

वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post