ad

शासकीय कन्या महाविद्यालय में गीता जयंती पर हुआ संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ


 शासकीय कन्या महाविद्यालय में गीता जयंती पर हुआ संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ

  इटारसी । शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी मैं गीता जयंती के शुभ अवसर पर *गीता के उपदेश- मानव जीवन का सार* विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। विषय का प्रवर्तन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने कहा कि यह जगत कर्म लोक है,  हमें कर्म में विश्वास करना चाहिए।  गीता की शिक्षाएं कालातीत मानी जाती है। यह व्यक्तिगत और शैक्षणिक विकास के लिए एक मूल्यवान मार्गदर्शन प्रदान करती है। डॉ हरप्रीत रंधावा ने कहा कि गीता का ज्ञान छात्राओं का अध्ययन और जीवन की चुनौतियों की प्रति दृष्टिकोण बदल सकता है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. शिरीष परसाई ने कहा कि गीता, भारत के शाश्वत ज्ञान को संपूर्ण मानवता के लिए उपलब्ध कराती है। गीता लोकहित का ग्रंथ है, गीता का ज्ञान संपूर्ण मानव जाति को अधिक कर्मशील ,अधिक गहरी आध्यात्मिक समझ वाला बना सकता है। श्रीमद् भागवत गीता भारत की ओर से संपूर्ण विश्व को श्रेष्ठतम उपहार है। डॉ. हर्षा शर्मा ने गीता के उपदेशों की वर्तमान परिदृश्य के संदर्भ में व्याख्या करते हुए कहा कि  श्रीमद् भागवत गीता छात्राओं के व्यक्तित्व को विकसित करने में मदद कर सकती है। गीता के उपदेश छात्राओं में दूसरो के प्रति सहानुभूति और करुणा की गहरी भावना विकसित करते हैं, जिससे वे समाज के जिम्मेदार नागरिक बन सकती हैं। श्री हेमंत गोहिया ने कहां कि गीता में समस्त संसार और मानव जाति के कल्याण का मार्ग छिपा है। गीता को पढ़ने सुनने मनन करने से मन और चेतना जागृत होती है। महाविद्यालय की छात्रा निहारिका चौधरी के गीता ज्ञान पर उद्धबोधन ने सभी प्राध्यापकों एवं छात्राओं को प्रभावित किया। निहारिका ने गीता के श्लोक का वाचन कर उसके शब्दों को परिभाषित कर वर्तमान में गीता की प्रासंगिकता सिद्ध की। डॉ. संजय आर्य ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीभागवत गीता अंतरराष्ट्रीय ज्ञान ग्रंथ है। विश्व के अनेक विद्वानों ने गीता के प्रति आस्था एवं कृतज्ञता व्यक्त की है। कार्यक्रम में डॉ हरप्रीत रंधावा, श्रीमती मंजरी अवस्थी, श्रीमती पूनम साहू, श्री रविंद्र चौरसिया,डॉ हर्षा शर्मा, डॉ शिरीष परसाई, डॉ मुकेश चंद्र विष्ट, डॉ संजय आर्य, डॉ शिखा गुप्ता, डॉ श्रद्धा जैन डॉ. नेहा सिकरवार, हेमंत गोहिया, प्रिया कलोसिया, क्षमा वर्मा, तरुणा तिवारी, करिश्मा कश्यप, श्रीमती शोभा मीणा तथा छात्राएं उपस्थित थी।

      प्राचार्य

  

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post