ad

शारीरिक व मानसिक विकास में खेलो का महत्वपूर्ण योगदान है - चारिता गुप्ता


शारीरिक व मानसिक विकास में खेलो का महत्वपूर्ण योगदान है - चारिता गुप्ता

ग्वालियर। खेल बच्चो के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए अति आवश्यक है बदलते दौर में बच्चो ने आउटडोर गेम से दूरी हो गई है और उनकी जगह वीडियो गेम व अन्य इनडोर खेलों ने ले ली है जिससे बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। यह बात सिरोल स्थित नारायणा ई टैक्नो स्कूल में आयोजित नारायणा प्रीमियर लीग के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद चरिता गुप्ता, स्टेट कोर्डिनेट नारायणा ग्रुप ने कही। 4 से 6 दिसंबर के मध्य 3 दिवसीय नारायणा प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया गया जिसमें स्कूल की विभिन्न कक्षाओं के लगभग 550 बच्चो ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता स्कूल में संचालित हाउस वाइस आयोजित की गई। जिसमें अग्नि हाउस ने सभी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके प्रथम स्थान हासिल किया। लीग में एथलेटिक्स, वालीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल खेल का आयोजन किया। समापन समारोह में स्कूल की प्रिंसीपल प्रदन्या कस्तुरे ने छात्र एवं छात्राओं के खेलों में अच्छे प्रदर्शन को लेकर बधाई दी व भविष्य में स्कूल में संचालित होने वाली गतिविधियों के बारे बताया। कार्यक्रम का संचालन आयुषी तोमर व अंजलि परिहार ने किया, अंत में मनोज सिकरवार खेल शिक्षक ने उपस्थित मुख्यअतिथि व अभिभावको का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल के विघार्थी, उनके अभिभावक व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

 प्रेषक 

मुकेश तिवारी

वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post