ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने राजमाता साहब को अर्पित की पुष्पांजलि
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार सुबह सेवा, त्याग और सादगी की प्रतिमूर्ति, जनसंघ और भाजपा की संस्थापक सदस्य, महाराज साहब श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की आजी अम्मा श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर ग्वालियर कटोराताल स्थित छत्री पर पहुंचकर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजी अम्मा ने अपना पूरा जीवन लोक कल्याण और राष्ट्र सेवा को समर्पित कर दिया था। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर गरीबों और वंचितों के जीवन को सशक्त बनाने का प्रयास किया। वे सदैव हमारी प्रेरणा स्त्रोत रहेंगी। उनके आदर्श जीवन हमारे लिए सेवा और समर्पण की राह दिखाते रहेंगे।
प्रेषक
मुकेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार
Tags:
समाचार
.jpg)
