भारत विकास परिषद तिलक शाखा द्वारा रंग पंचमी पर फाग उत्सव का आयोजन किया
इंदौर । भारत विकास परिषद तिलक शाखा द्वारा रंग पंचमी के अवसर पर ,विठ्ठल-रुक्मणी गार्डन केसर बाग रोड पर सदस्य एवं संयोजक श्री अमरीश पोरवाल के नेतृत्व में रंगारंग फाग उत्सव का आयोजन किया । उपस्थित सभी सदस्यों ने ढोलक की थाप पर जम कर नृत्य कर वातावरण को उल्लास मय कर दिया।सभी ने जम कर पंखुड़ियों और गुलाल से एक दुसरे को सरोबार कर दिया। श्री अनुज कोचर श्रीमती स्वीटी कोचर,श्री आशीष नागर, श्रीमती शिखा नागर ने मनोरंजक होली गेम्स से सदस्यों को बांध कर रखा।अध्यक्ष संजय भाटे एवं सचिव श्रीमती शिखा नागर ने गुलाल के टीके से सबका स्वागत किया।
Tags:
समाचार
.jpg)
