ad

सनाढ्य ब्राह्मण महिला सभा का होली मिलन समारोह संपन्न


 

सनाढ्य ब्राह्मण महिला सभा का होली मिलन समारोह संपन्न

इटारसी । सनाढय ब्राह्मण महिला सभा  का होली मिलन समारोह सभा की संरक्षक कल्पना पाराशर के आसफाबाद स्थित आवास पर रंग गुलाल बिखेर कर धूमधड़ाके  से मनाया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगीता शर्मा ने की एवं संचालन सचिव नेहा बुधौलिया ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाईयां दी।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्याओं ने होली के गीतों  पर एक से बढ़कर एक आकर्षक नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी।

फाग गीतों की मधुर प्रस्तुतियां दी गई 

 कार्यक्रम में तरह-तरह के सुस्वादु व्यंजन  परोसे गये।।

सभा के  आगामी कार्यक्रमों की रुप   रेखा पर चर्चा की गई। 

कार्यक्रम आयोजक कल्पना पाराशर ने सभा की सदस्याओं की भारी संख्या में उपस्थिति पर आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में सरोज शर्मा आशा मिश्रा मंगला ढ़िमोले रश्मि मिश्रा शोभना शर्मा विजय लक्ष्मी मिश्रा सरिता शर्मा मनीषा दुबेअस्मिता मिश्रा ब्रजलता रावत संगीता दुबे शानू शर्मा मीनू पाराशर शिवा राजोरियरानी वैद्य विनीता शर्मा अर्चनाशर्मा साधना दुबे हर्षिता की उपस्थिति रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post