ad

खंडवा रामेश्वर आम्रकुंज को निगम बनाएगा पर्यटन स्थल, कुंड व मंदिरों का किया जाएगा जीर्णोद्धार


खंडवा रामेश्वर आम्रकुंज को निगम बनाएगा पर्यटन स्थल, कुंड व मंदिरों का किया जाएगा जीर्णोद्धार

4 करोड़ से होंगे काम, बनेगा बगीचा, प्ले ग्राउंड, फूड जोन

खंडवा। शहर का ऐतिहासिक स्थान रामेश्वर कुंड आने वाले समय में पर्यटन केंद्र की तरह दिखाई देगा। धार्मिक गतिविधियां कर सके, इसके लिए निगम द्वारा 4 करोड़ रुपए की लागत से प्राचीन कुंड और मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। कुंड का गहरीकरण, साफ-सफाई के बाद इसे व्यवस्थित किया जाएगा। मुख्य रूप से पानी की आवक के लिए चैनल को एक्टिव किया जाएगा। अंडरग्राउंड केनाल बनाई जाएगी। पार्किंग एरिया के साथ ही बच्चों के लिए प्ले एरिया, झूले, गार्डन और सेल्फी पाइंट बनाए जाएंगे। श्रद्धालु यहां आकर भजन-कीर्तन और यहां सभा मंडप भी बनाया जाएगा। फूड जोन के साथ ही गजेबो (हट्स) बनाए जाएंगे ताकि लोग यहां प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकें। निगम ने इसकी डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। आयुक्त प्रियंका राजावत ने बताया ऐतिहासिक रामेश्वर कुंड अपना अस्तित्व खो रहा है। कुंड पूरी तरह जीर्ण-शीर्ण हो गया है। कुंड में पानी आने के स्थान पर मलबे का भराव हो गया है। इससे पानी आने का स्त्रोत बंद हो गया है। कुंड में पानी की आवक बनी रहे, इसलिए पुराने चैनल को केनाल बनाकर पुर्नजीवित करेंगे ताकि पानी से भर सके। महापौर अमृता यादव का कहना कि रामेश्वर कुंड में पानी का स्त्रोत बना रहे, यह काम प्राथमिकता में रहेगा। सौंदर्याकरण किया जाएगा। डीपीआर फाइनल हो चुकी है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू कराएंगे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post