अंजान वीडियो कॉल रिसीव ना करें अन्यथा संकट में पड़ सकते हैं- एसडीओपी मिश्रा
इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच इटारसी ने साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए शहर के जयस्तंभ चौक पर जन जागरूकता का कार्यक्रम संपन्न किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे,लोक स्वास्थ्य सभापति राकेश जाधव, एसडीओ पी पुलिस वीरेन्द्र मिश्रा उपस्थित हुए एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष सुशील शर्मा ने की।
कार्यक्रम को डॉ ज्ञानेंद्र पांडे डॉ केएस उप्पल, डॉ एके शुक्ला, राम चरण नामदेव, जी पी की दीक्षित ने संबोधित कर साइबर फ्रॉड होने के तरीके एवं बचने के उपाय बतलाएं।
एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा ने कहा की साइबर फ्रॉड की बीमारी समाज में तेजी से फैल रही है जिसके चलते आम लोगों की गाढ़ी कमाई कक्षा चौथी पांचवी परीक्षा उत्तीर्ण फ्रॉड उठा रहे हैं ,उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड होने के मुख्य कारण लालच ,लापरवाही, तकनीकी गड़बड़ी, ऑनलाइन शॉपिंग ,व्यक्ति घर से यात्रा पर परिवार सहित जाता है तो वह मोबाइल पर रील लोड कर देता है जिसके चलते वह ठगो एवं चोरों के निशाने पर आ जाता है। इससे बचना चाहिए। साइबर फ्रॉड एक जुंआ है।
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए उन्होंने बतलाया कि
मोबाइल पर आने वाले ग्रुप की रिक्वेस्ट मंजूर न करें, लिंक ना खोलें ,अंजान वीडियो ना देखें। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा चलाई गये सेल्फ क्लिक अभियान एवं सजग प्रहरी हेल्पलाइन सेवा की जानकारी दी। उन्होंने अपने-अपने घरों और चौराहों पर सीसीटीवी के कैमरे लगवाने की बात भी कहीं।
कार्यक्रम का संचालन मंच प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार सचिव सुरेश रघुवंशी ने माना।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों सहित आम नागरिक की भारी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय राव नाईक अखिलेश दुबे ,आरबी यादव, आनंद दीवान,सीकेशर्मा, विजय दुबे का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में साइबर फ्रॉड से बचाव के हेंड बिल पर्चोका वितरण भी किया गया।
Tags:
समाचार
.jpg)