ad

सम्मनित हुये सबके गुरूजी, डॉ सुभाष जैन


 सम्मनित हुये सबके गुरूजी, डॉ सुभाष जैन 

फ़रीदाबाद । देश के सबसे पुराने औद्योगिक नगरों में से एक फ़रीदाबाद में हरियाणा सरकार द्वारा फरीदाबाद में आयोजित शासकीय कार्यक्रम में वर्धमान महावीर सेवा सोसाइटी व जैन इंजिनियरस सोसाइटी के संरक्षक, एकोप्रशर विशेषज्ञ, हमारे गुरु जी डा सुभाष जैन जी को समाजिक कार्यो में योगदान के लिए हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम जी द्वारा प्रशस्ति पत्र  प्रदान कर सम्मनित किया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी, सोसाइटी की प्रधान श्रीमती नन्दा जैन, आर डबल्यू ए सेक्टर- 16 के वरिष्ठ उपप्रधान श्री रविन्द्र मंगला, श्री अमित आर्य और श्री भाष्कर चावला जी उपस्थित थे।

डॉ सुभाष जैन सारे देश में सेवा, समर्पण व ज्ञान दान हेतु विगत 40 से अधिक वर्षों से एक आत्मीय परिचित व्यक्तित्व हैं. इन्होने अब तक 1 लाख लोगों को निशुल्क अकुप्रेशर व सुजोक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से आनंददायी जीवन प्रदान किया है.

फ़रीदाबाद में विगत 30 वर्षों से यह सेवाएं निरंतर प्रदान की जा रहीं हैं.

ओड़िशा, बंगाल में सराक क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में कई स्थानों पर विभिन्न आयोजनो के अवसर पर हमारे पूज्य संतो के मार्गदर्शन में यह अभियान जारी रहा.

इस अवसर पर सकल जैन समाज, आराध्य धाम परिवार, जैन इंजिनियर सोसाइटी, राष्ट्रीय सेवक संघ, जैन युवा संघ, अमृता पाठशाला परिवार, महावीर इंटरनेशनल आदि कई संस्थाओं ने डॉ सुभाष जैन जी को बधाइयाँ प्रेषित की हैं.

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post