ad

मजदूर समिति ने मनाई विश्वकर्मा जयंती


 मजदूर समिति ने मनाई विश्वकर्मा जयंती 

इटारसी । बड़ा तुलसी चौक चौराहा मजदूर संघ समिति द्वारा 13वा वर्ष में मजदूर कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा और भारत माता की पूजा अर्चना ,आरती कर औजार की पूजा की गई एवं मिष्ठान बांटकर सभी मजदूरों को भोजन करा कर मनाई । 

 विश्वकर्मा जयंती जयंती समारोह में इटारसी नगर पालिका के अध्यक्ष पंकज चौरे ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला । विशेष अतिथि के रूप में  राकेश जाधव पार्षद एवं सभापति, मंडल महामंत्री  शैलेन्द्र दुबे रहे,। कार्यक्रम का संचालन  विनोद लोंगरे  कार्यवाहक अध्यक्ष मजदूर संघ समिति ने किया एवं मजदूरों को अपने अधिकार ओर शासन की योजनाओं के बारे में बताया । आभार व्यक्त संरक्षक सदस्य अजय राजपूत ने किया । मजदूर समिति के सचिव तुलसीराम कुशवाह ने 13 वर्षों से किए कार्य बताए ,कार्यकम मे कुशल कारीगरों को सम्मान पत्र बाटे गए कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक सदस्य सुरेश करिया , लीलाधर साजवानी , अशोक मासाब, कन्हैयालाल बामने, नंदकिशोर चौरे, किशोर केवट , परसराम बिल्लौरे, अमित केवट , संजय सेल्के, राजू पाल , जमना प्रसाद महोबिया , सौरभ दामडे, चंपालाल जोठे एवं सैकड़ों मजदूर कारीगर उपस्थित रहे ।

जारीकर्ता तुलसीराम कुशवाह 9926351304

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items