ad

आशापुरा माता मंदिर में आज होगा विशाल भगवती जागरण


 

आशापुरा माता मंदिर में आज होगा विशाल भगवती जागरण

खंडवा। विधुतनगर रोड सिंधी कालोनी स्थित आस्था केंद्र आशापुरा माता मंदिर के परमपूज्य लालू बाबाजी के आशीर्वाद एवं कृपा से अश्विन नवरात्र पर्व घटस्थापना के साथ बड़ी श्रद्धा पूर्वक 22 सितम्बर से गुरुवार 2 अक्टूबर तक मनाये जा रहें हैं। पर्व के दौरान नों दिनों तक अनेक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही आज 27 सितम्बर शनिवार रात 10 बजे से मां भगवती का विशाल जागरण होगा। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि शारदीय नवरात्रि पर्व मंदिर प्रमुख नवीन गंगवानी के दिशानिर्देश में आयोजित हो रहा है। आज पंचमी के अवसर पर रात्रि 10 बजे पदमनगर की प्रसिद्ध मां शेरावाली जागरण समिति के संजय सोनी, विजय सोनी एवं साथी कलाकारों द्वारा मां भगवती का विशाल जागरण भक्तिमय गीतों भजनों की सुंदर प्रस्तुतियों के मध्य होगा। शुक्रवार 1 अक्टूबर महाष्टमी के दौरान कालरात्रि मां महाकाली की पूजा आराधना होगी। गुरुवार 2 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे हवन-यज्ञ संपन्न होगा। तत्पश्चात कन्या पूजन एवं भोज पश्चात विशाल भंडारा आयोजित होगा। शाम को घट विसर्जन के साथ ही नवरात्र पर्व संपन्न होगा। मंदिर समिति के समस्त सदस्यों ने धर्म प्रेमी जनता से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post