विहिप मातृशक्ति का हर दुर्गा पंडाल में शस्त्र पूजन का आयोजन जारी
शक्ति की आराधना करने से सदस्यों में भरा रहा जोश एवं उमंग
इटारसी ।।विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की सदस्यों ने नवोदित नवयुवक दुर्गा समिति सूरजगंज एवं भारत माता चौराहा मालवीयगंज के दुर्गा पंडाल में भजन कीर्तन एवं शस्त्र पूजन का आयोजन किया जिसमें मां दुर्गा की पूजा-अर्चना,भजन,आरती एवं प्रसाद वितरित किया गया।
जिला संयोजिका तरुणा सोनी ने कहा कि शस्त्र केवल शक्ति के नहीं बल्कि सनातन संस्कृति और धर्मरक्षा के प्रतीक हैं। जब-जब अन्याय ने सिर उठाया है,तब-तब शस्त्रों ने हमारी अस्मिता की रक्षा की है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजिका तरुणा सोनी,ज्योति गोहिया,प्रीति मालवीय,सविता मेहरा,रचना रैकवार,सीमा सोनी,रजनी मालवीय,रमा यादव,मुक्ति अग्रवाल,रंजना मालवीय,नेहा गोयल,गिरजा गोयल,आरती मालवीय एवं अन्य मातृशक्ति सदस्यों उपस्थिति रहीं।
जारीकर्ता
अनुरुद्ध चंसौरिया
जिला सह प्रचार प्रसार प्रमुख
नर्मदापुरम
.jpg)
