ad

राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ


 

राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

तवानगर । महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष  राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जाता है इसी संदर्भ में दिनांक 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है आज दिनांक को परियोजना केसला के तवा नगर में राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वस्थ  नारी सशक्त परिवार के तहत स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया पर्यवेक्षक सुश्री चेतना ढिवरे द्वारा बताया गया कि डॉ नितिन कोहली द्वारा शिविर में उपस्थित गर्भवती धात्री एवं महिलाओं किशोरी बालिकाओं कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें बीपी शुगर एचपी की जांच की जाकर आवश्यक दवाइयां का वितरण किया गया कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती सोनू उईके के द्वारा व्यंजन पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया पर्यवेक्षक द्वारा बताया गया है कि पोषण प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य कम नमक शक्कर तेल का उपयोग करना है एवं मोटापा रोकना है जो आगे चलकर एक महामारी का रूप लेने वाला है कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को मोटे अनाज का उपयोग करने की सलाह दी गई जिसमें ज्वार बाजरा मक्का रागी और कुटकी का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें उपस्थित को संतुलित आहार लेने की सलाह दी है कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से एएनएम विभा गोर मुस्कान रावत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नफीस रितु मंजू राजेंद्र रेखा दीपा सोनम अजर शकुन एवं साहयिका आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post