ad

तुलसी जयंती के अवसर पर छतरपुर नगर के 3 साहित्यकारों को साहित्य के लिए मिला मानस मणि सम्मान


तुलसी जयंती के अवसर पर छतरपुर नगर के 3 साहित्यकारों,विदुषी शोभा शर्मा, विदुषी इंदु प्रभा खरे ‘इंदु’ अवनीन्द्र खरे ‘अंशुमन’, को साहित्य के लिए मिला मानस मणि सम्मान

निवाड़ी ।  बुन्देली साहित्य संस्कृति एवं कलापीठ, पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी म.प्र.के एक शानदार आयोजन में तीनों साहित्यकारों को यह गौरवपूर्ण सम्मान दिया गया। आयोजन के संयोजक महाकवि उमाशंकर खरे ‘उमेश’जी, रहे अध्यक्ष तुलसी साहित्य मंच, सागर संभाग से आर.पी.तिवारी, मुख्य अतिथि पूर्व राज्य स्तरीय मंत्री श्री कुशवाह, व अनेक सम्मानित विभूतियां उपस्थित रहीं। यह शानदार, गरिमा पूर्ण आयोजन गोस्वामी तुलसीदास जी के प्राकट्य दिवस के अवसर पर हुआ। आ.गोस्वामी जी के लेखन, उनकी सभी कृतियों पर, जन जन के मन में बसी रामचरित मानस, एवं तुलसीदास जी जिनके अनाया भक्त थे उन भगवान श्री राम जी की महिमा पर गहन चर्चा, व्याख्यान माला एवं कविता पाठ हुआ। छतरपुर, झाँसी, सागर, दतिया, ग्वालियर, टीकमगढ़ एवं अनेक दूर पास के स्थानों से पहुंचे अतिथियों का स्वागतआतिथ्य, पुष्पमाल, शाल, सम्मान पत्र, डायरी, कलम के द्वारा किया। सुरुचि भोजन व्यवस्था, स्वल्पाहार के साथ दो सत्रों में यह आयोजन पूरे दिन चला।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post