ad

काव्य : ऐ मन! ऐसे में तू लिख - डॉ ब्रजभूषण मिश्र , भोपाल



काव्य : 

ऐ मन! ऐसे में तू लिख

नील गगन,और वृक्षों की
हो छाया और एकान्त
ऊंचे पर्वत के तले हो
एक कुटिया मेरी शान्त

बादल वहाँ तैरते हों
नित पवन झकोरों संग
पक्षियों का हो कलरव
और सभी प्रकृति के रंग

ऐ मन ऐसे में तूँ लिख
शब्दों में भर तूँ प्राण
लिख ,रोटी,कपड़ा,मकान
लिख ,निर्धन का तूँ गान

लिख तूँ ,वो हर संवेदन
जो उपजा करता है, तेरे मन
कर दर्ज ,प्रकृति का अनुकूलन
ब्रज,लिख ,असहाय का उत्पीड़न

- डॉ ब्रजभूषण मिश्र , भोपाल
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post