शासकीय माध्यमिक विद्यालय रानी पिपरिया में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न
रानी पिपरिया । शासकीय माध्यमिक विद्यालय रानी पिपरिया में आयोजित भारत का 80वां राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत रानी पिपरिया के सरपंच श्री दिनेश पटेल की अध्यक्षता पंडित श्री सुभाष चन्द्र दुबे, पूर्व सरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित समस्त शालास्टाफ गणमान्य नागरिक,प्रकृति प्रेमी श्री चंदनसिंह पुर्विया वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार और अविरल वृक्षारोपण कार्यक्रम के प्रमुख के पी सायलवार की उपस्थिति सराहनीय रही कार्यक्रम के प्रारंभ में ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान, मां सरस्वती पूजा अर्चना संग महापुरुषों का पुष्पमाला पहनाकर मंगल तिलक किया गया इस अवसर पर मंच संचालन श्री बालकपटैल मास्साब द्वारा किया गया छात्र छात्राओं बच्चों ने गीत, भाषण,नाटक डांस से सबका मन मोह लिया अतिथियों के ज्ञानवर्धक उद्बोधन बीच बीच में चलते रहे कार्यक्रम में शामिल सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर प्राचार्या श्रीमती शाह मेडम द्वारा आभार व्यक्त कर प्रसाद वितरण उपरांत विद्यार्थियों को सानंद भोजन कराया गया तत्पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ।
लोककल्याण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम का आव्हान प्रकृति प्रेमी के पी सायलवार द्वारा मंच से भाषण में कहा गया कि प्रत्येक नागरिक अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ आदि खुशी के मौके पर पेड़ अवश्य रोपित करें उनके पालन पोषण का संकल्प लें और आवश्यकता पड़ने पर आत्मिक भाव से मेरी नर्सरी से पौधे निशुल्क प्राप्त करके उनको देवस्थान, शासकीय पडतभूमि, स्कूल प्रांगण, श्मशानघाट या अन्य किसी सामाजिक सार्वजनिक स्थानों पर रोपण करें इन्हीं पवित्र सदाचारी भावनाओं से ओत-प्रोत यह समारोह संपन्न हुआ।
Tags:
समाचार
.jpg)